{"_id":"6592142f394116e17703aa59","slug":"over-20-rockets-fired-at-israel-in-midnight-by-hamas-at-start-of-new-year-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: नए साल पर हमास ने इस्राइल पर दागे 20 से ज्यादा रॉकेट, आयरन डोम ने आसमान में ही किया ध्वस्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: नए साल पर हमास ने इस्राइल पर दागे 20 से ज्यादा रॉकेट, आयरन डोम ने आसमान में ही किया ध्वस्त
Mon, 01 Jan 2024 06:55 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:55 AM IST
सार
साल 2024 की शुरुआत में फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने दक्षिणी और मध्य इस्राइल पर 20 से अधिक रॉकेट दागे गए।
विज्ञापन
Israel Hamas War
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष भी नए साल में प्रवेश कर गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2024 की शुरुआत में फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने दक्षिणी और मध्य इस्राइल पर 20 से अधिक रॉकेट दागे गए। हालांकि, इस्राइल की मिसाइल रक्षा प्रणाली आयरन डोम ने अधिकांश रॉकेट को आसमान में ही रोक नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी इस्राइल पर रॉकेट हमलों के बाद अशदोद, सेडरोट और अन्य शहरों के साथ-साथ रेहोवोट, नेस ज़िओना, होलोन, लोद और मोदीइन सहित कई स्थानों पर सायरन की आवाज सुनाई दी। फिलहाल, हमास के ताजा हमलों में किसी के हतहात होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इधर, इस्राइल के कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र रामल्ला में नए साल के मौके पर लोगों ने गाजा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। रामल्ला के निवासी नए साल की पूर्व संध्या पर सड़कों पर उतरे और गाजा के लोगों के समर्थन में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में मारे गए लगभग 8,000 लोगों की सूची भी प्रदर्शित की।
विज्ञापन
खान यूनिस क्षेत्र में भीषण संघर्ष
इस्राइली सैनिकों और हमास के बीच गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी है, जिसके कारण फलस्तीनी नागरिक अपने घरों को छोड़कर शरण ले रहे हैं।