फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Over 15 killed, 30 rescued as boat capsizes in Bangladesh

बांग्लादेश में नाव डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत

Wed, 05 Aug 2020 08:25 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Aug 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Over 15 killed, 30 rescued as boat capsizes in Bangladesh
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

बांग्लादेश के उत्तरी क्षेत्र में बुधवार को मदरसा के छात्रों और शिक्षकों सहित करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका के डूबने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। 'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक नेत्रोकोना जिला के मदान उपजिला में यह घटना हुई। 

विज्ञापन


मदरसा के छात्र और शिक्षकों समेत कुल 48 लोग मेमेनसिंह में नौका पर सवार हुए थे। मदान उपजिला के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले गए हैं और 30 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक यात्री का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बांग्लादेश में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। नौका के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लापरवाही से परिचालन के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर मामलों में पाया जाता है कि नौका पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। जून में राजधानी ढाका के पास एक नौका के डूब जाने से 32 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed