{"_id":"678447a726bc64b75e071b64","slug":"out-of-total-60-million-patients-of-hepatitis-c-in-world-more-than-one-crore-are-in-pakistan-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: हेपेटाइटिस सी से दुनिया में सबसे पीड़ित पाकिस्तान, कुल 6 करोड़ मरीजों में से एक करोड़ से ज्यादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: हेपेटाइटिस सी से दुनिया में सबसे पीड़ित पाकिस्तान, कुल 6 करोड़ मरीजों में से एक करोड़ से ज्यादा
Mon, 13 Jan 2025 04:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 04:22 AM IST
सार
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों के समन्वयक मलिक मुख्तार अहमद भरत ने शनिवार को एक सम्मेलन में हेपेटाइटिस सी से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, यदि हम कार्रवाई नहीं करते हैं तो पाकिस्तान को 2035 तक 1.1 करोड़ से अधिक हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) मामलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनके देश में हेपेटाइटिस सी के मामले दुनियाभर में सर्वाधिक हैं। दुनियाभर में हेपेटाइटिस सी के छह करोड़ मामले हैं, जिनमें अकेले पाकिस्तान में एक करोड़ मामले पाए गए हैं। पाकिस्तानी अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य मामलों के समन्वयक मलिक मुख्तार अहमद भरत ने शनिवार को एक सम्मेलन में हेपेटाइटिस सी से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
हेपेटाइटिस सी पाकिस्तान के सामने सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती
मलिक मुख्तार अहमद ने कहा कि हेपेटाइटिस सी पाकिस्तान के सामने एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है। उन्होंने कहा, यदि हम कार्रवाई नहीं करते हैं तो पाकिस्तान को 2035 तक 1.1 करोड़ से अधिक हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) मामलों का सामना करना पड़ेगा। इसके कारण पांच लाख से अधिक लीवर सिरोसिस के मामले, एक लाख से अधिक लीवर कैंसर के मामले व 1.30 लाख एचसीवी से संबंधित मौतें होंगी। इस बीमारी के कारण 28.5 अरब डॉलर का नुकसान होगा। भरत ने बताया कि 2021 तक पाकिस्तान में हेपेटाइटिस सी के केवल 16 प्रतिशत मामलों में ही उपचार मिल पाया था। पाकिस्तान में इस बीमारी की जांच से लेकर इलाज तक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
देश में 2.2 करोड़ बच्चे हैं स्कूली शिक्षा से दूर
पाकिस्तान के 2.2 करोड़ बच्चों ने स्कूल का मुंह नहीं देखा है। इस चौंकाने वाले आंकड़े का खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जिक्र किया और बालिका शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। पाकिस्तानी अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक सम्मेलन में शरीफ ने स्वीकार किया कि लड़कियों को शिक्षा तक समान पहुंच प्रदान करने में मुस्लिम जगत के समक्ष कई बाधाएं हैं। उन्होंने कहा, आगामी दशक में लाखों युवतियों के पास रोजगार होगा।
विज्ञापन