{"_id":"5d4a70708ebc3e6cc30e9bf3","slug":"our-missile-test-warning-for-us-and-south-korea-says-kim-jong-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग ने कहा- हमारे मिसाइल परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए चेतावनी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग ने कहा- हमारे मिसाइल परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए चेतावनी
Wed, 07 Aug 2019 12:02 PM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, प्योंगयांग
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने कहा कि प्योंगयांग का ताजा मिसाइल प्रक्षेपण वॉशिंगटन और सियोल के संयुक्त सैन्य अभ्यास के खिलाफ एक चेतावनी है। किम ने मंगलवार को एक नई मिसाइल का प्रक्षेपण किया था।
किम जोंग-उन ने कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास उत्तर कोरिया के साथ हुए समझौते का उल्लंघन है। जिसके खिलाफ उत्तर कोरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत उत्तर कोरिया के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण प्रतिबंधित है।
एक अगस्त को भी उत्तर कोरिया ने नेता किम जोंग-उन की निगरानी में नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया गया था जो एक साथ कई रॉकेट दाग सकता है। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘केसीएनए’ ने गुरुवार को बताया था कि किम की निगरानी में 31 जुलाई को एक ऐसी निर्देशित रॉकेट प्रणाली (गाइडेड रॉकेट सिस्टम) का परीक्षण किया गया, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर वॉनसान से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। केसीएनए ने कहा कि किम ने परीक्षण को लेकर कई बार संतोष जताया और राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान और युद्ध सामग्री उद्योग कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने कोरियाई शैली के एक और शानदार रॉकेट लॉन्चर का निर्माण किया है, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं।
उत्तर कोरिया जाने वालों को अमेरिका में वीजा-फ्री एंट्री नहीं
उत्तर कोरिया का पिछले आठ सालों से दौरा कर रहे विदेशी अमेरिका में वीजा मुक्त प्रवेश अधिकार खो चुके हैं। वाशिंगटन ने सोमवार को ऐसे विदेशियों का यह अधिकार निरस्त कर दिया। माना जा रहा है कि इससे पहले से अलग-थलग पड़े उत्तर कोरिया के पर्यटन उद्योग को झटका लग सकता है।
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया, जापान और फ्रांस सहित 38 देशों के नागरिकों को छूट कार्यक्रम के तहत बिना वीजा के 90 दिनों तक प्रवेश करने की अनुमति दी है। लेकिन 1 मार्च, 2011 से उत्तर कोरिया सहित आठ देशों की यात्रा करने वाले विदेशी इसके पात्र नहीं होंगे।