फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   our-focus-on-ensuring-security-safe-return-of-indian-nationals-from-afghanistan-eam-jaishankar

अफगानिस्तान संकट: विदेश मंत्री बोले- सुरक्षा सुनिश्चित करने और भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर ध्यान

Thu, 19 Aug 2021 01:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Aug 2021 01:23 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और उन भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है, जो युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं। 

विज्ञापन
our-focus-on-ensuring-security-safe-return-of-indian-nationals-from-afghanistan-eam-jaishankar
एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और हमारा ध्यान अफगानिस्तान में सुरक्षा और भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने  पर है, जो है, जो युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद जयशंकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि अभी हम काबुल में तेजी से बदलते हालात पर नजर बनाए हुए हैं।\

विज्ञापन


भारत के अफगानिस्तान में निवेश और जो अनुबंध किए हैं उन पर काम जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अफगान लोगों  के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध है और उन्हें जारी रखेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और उनकी सुरिक्षत वतन वापसी पर है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में जो हालात है, उस पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और यूएस सचिव व अन्य सहयोगियों के साथ जो वहां थे , उनके साथ बातचीत हुई है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा अभी हमारा और सभी को ध्यान अफगानिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर है। अभी हमारा ध्यान अफगानिस्तान में सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर है। गौरतलब है कि भारत को अगस्त में संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed