फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Opposition raises questions on tax status of Narayana Murthy daughter in UK

ब्रिटेन: विपक्ष ने उठाए नारायण मूर्ति की बेटी की टैक्स स्थिति पर सवाल, इंफोसिस लिंक पर घिरे वित्तमंत्री ऋषि सुनक

Fri, 08 Apr 2022 02:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 08 Apr 2022 02:15 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अखबारों में प्रमुखता से यह खबर छपी थी कि सरकार लाखों लोगों पर कर लगा रही है, ऐसे में क्या वित्तमंत्री का परिवार कर कटौती योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है।

विज्ञापन
Opposition raises questions on tax status of Narayana Murthy daughter in UK
ऋषि सुनक - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश वित्तमंत्री व इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति की टैक्स स्थिति पर घिर रहे हैं। भारत में जन्मी अक्षरा की गैर-अधिवास (नॉन-डोमिसाइल) टैक्स स्थिति पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं और उनके पति से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है।

विज्ञापन


हालांकि अब टैक्स को लेकर लगाए आरोपों के बीच अक्षता मूर्ति के प्रवक्ता ने बयान जारी किया है कि मूर्ति ने अपनी सभी तरह की ब्रिटेन में हुई आय पर करों का भुगतान हमेशा किया है और इसे जारी रखेंगी। 
विज्ञापन


गैर-अधिवास स्थिति का अर्थ है कि इंफोसिस शेयरों की मालिक अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में विदेशों से अर्जित आय पर कर भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं। 42 वर्षीय मूर्ति के प्रवक्ता ने कहा कि यह दर्जा इसलिए है क्योंकि भारत दोहरी राष्ट्रीयता को मान्यता नहीं देता है और पेशेवर ब्रिटेन में कानूनी रूप से आवश्यक सभी कर का भुगतान करता है। प्रवक्ता, जो वेंचर कैपिटल फर्म कैटामारन के ब्रिटिश निदेशक हैं, ने कहा कि अक्षता मूर्ति भारत की नागरिक हैं, उनके जन्म का देश और माता-पिता का घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल
बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के अखबारों में प्रमुखता से यह खबर छपी थी कि सरकार लाखों लोगों पर कर लगा रही है, ऐसे में क्या वित्तमंत्री का परिवार कर कटौती योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। इस पर सांसद और विपक्षी लेबर पार्टी में ट्रेजरी प्रवक्ता और बांग्लादेश मूल के ब्रिटिश मंत्री ट्यूलिप सिद्दीक ने ऋषि सुनक से पूछा कि क्या उन्हें अपनी पत्नी की टैक्स स्थिति से लाभ हुआ है? 

उन्होंने कहा, सुनक को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने और उनके परिवार ने अपने खुद के टैक्स बिल पर कितनी बचत की है जबकि वह लाखों कामकाजी परिवारों के लिए कर लगा रहे हैं।


ऋषि सुनक 2020 में बने मंत्री
ऋषि सुनक फरवरी 2020 में वित्तमंत्री बने हैं। इस दौरान ब्रिटेन कोविड-19 के चलते सबसे कठिन आर्थिक हालात का सामना कर रहा है। हालांकि यह पहला ऐसा मौका नहीं है, जब उनकी पत्नी को विपक्ष ने घेरा हो। हाल ही में रूस में भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस की मौजूदगी को लेकर भी ऋषि सुनक से सवाल किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed