{"_id":"6108465bd88328447d72eb8a","slug":"opposition-mps-protest-against-postpone-of-parliament-session-in-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया : संसद सत्र टालने पर विपक्षी सांसदों ने जताया विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मलयेशिया : संसद सत्र टालने पर विपक्षी सांसदों ने जताया विरोध
Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कुआलालंपुर।
एजेंसी, कुआलालंपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
सार
मलयेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला ने कोरोना वायरस संबंधी आपात कदमों की स्थिति पर संसद को गुमराह करने को लेकर प्रधानमंत्री यासीन की सरकार को बृहस्पतिवार को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया की संसद दो सप्ताह तक बंद करने के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने सोमवार को मार्च करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
विज्ञापन
बता दें कि संसद के एक अहम सत्र को प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने स्थगित कर दिया है और अब संसद दो सप्ताह के लिए बंद रहेगी। विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए इसे प्रधानमंत्री की एक और चाल बताया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संसद को उच्च जोखिम वाला एक स्थान माना जा सकता है क्योंकि कर्मचारियों में पाए गए कोविड -19 के 11 मामलों में से चार मामलों के तेजी से फैलने वाले डेल्टा संस्करण होने का संदेह है। जबकि सांसदों और कार्यकर्ताओं ने संसद को बंद करने की घोषणा के समय पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
इसके बाद विपक्ष ने तुरंत यासीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। संसद के पास एकत्रित कई सांसदों ने सुल्तान की अवमानना का आरोप लगाते हुए मुहीद्दीन यासीन और उनके मंत्रिमंडल के इस्तीफे की मांग की है।
महातिर ने मंत्रिमंडल से मांगा इस्तीफा
पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने पूरे मंत्रिमंडल से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा, इस तरह लंबे समय से जारी राजनीतिक उथल-पुथल को खत्म किया जा सकता है और स्वास्थ्य, आर्थिक व सामाजिक संकटों को दूर करने के प्रयासों पर पूरा ध्यान दिया जा सकता है। इस बीच, सांसदों का मार्च देखते हुए संसद की तरफ जाने वाली सड़क को दंगा पुलिस ने बंद कर दिया और पुलिस ने सांसदों को तितर-बितर कर दिया।