फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Op sindoor: Dassault CEO Says No Rafale shot down in combat, India lost one to technical malfunction, probe on

Op sindoor: 'दुश्मन के हमले में कोई राफेल नहीं गिरा'; ऑपरेशन सिंदूर पर इस रिपोर्ट ने खोली पाकिस्तान की पोल

Tue, 08 Jul 2025 02:04 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 08 Jul 2025 02:04 AM IST
सार

राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर के हवाले से रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया। हालांकि, बाद में कंपनी ने औपचारिक रूप से इस बात से इनकार किया कि एरिक ने राफेल के उपयोग के संबंध में कोई परिचालन या तकनीकी टिप्पणी की है।

विज्ञापन
Op sindoor: Dassault CEO Says No Rafale shot down in combat, India lost one to technical malfunction, probe on
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने दो महीने पहले ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। अपने इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद जब पाकिस्तान ने इस हमले के जवाब में भारत को प्रतिक्रिया देने की कोशिश की तो भारत ने उसके एयरबेस पर सटीक निशाने लगाकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया। इस पूरे संघर्ष के तीन दिन में भारत ने साबित कर दिया कि वह पाकिस्तान की किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने के लिए हर वक्त तैयार है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन और पाकिस्तान की मीडिया ने बिना सबूत दिए दावा किया कि उसने राफेल समेत भारत के छह फाइटर जेट मार गिराए। जिन्हें भारत ने खारिज कर दिया। अब फ्रांस में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना का कोई राफेल विमान पाकिस्तान के हमले में नहीं गिरा।

विज्ञापन


राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने एक राफेल लड़ाकू विमान खोया है, लेकिन ऐसा अधिक ऊंचाई पर तकनीकी खराबी के कारण हुआ और इसकी जांच अब भी चल रही है। इसके गिरने में दुश्मन की कोई भूमिका नहीं थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने औपचारिक रूप से इस बात से इनकार किया कि एरिक ट्रैपियर ने इस ऑपरेशन में राफेल के उपयोग के संबंध में कोई भी टिप्पणी की है।
विज्ञापन


इससे पहले फ्रांसीसी वेबसाइट एवियन डी चेस में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान 12,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर हुई। इसमें दुश्मन की कोई संलिप्तता या शत्रुतापूर्ण रडार संपर्क नहीं था। इस मामले में भारत सरकार या वायु सेना अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है। एक राफेल गंवाने की बात भी सरकार ने नहीं मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Tariff War: ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया को दिया झटका, अमेरिका एक अगस्त से लगाएगा 25% टैरिफ


पिछले महीने सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने माना था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना को नुकसान हुआ था। हालांकि, उन्होंने राफेल सहित छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को नकारते हुए कहा कि यह दावा बिल्कुल गलत है। उसी दिन अलग से दिए एक साक्षात्कार में जनरल चौहान ने कहा था, हमने अपनी रणनीति में सुधार किया और फिर 7, 8 और 10 तारीख को बड़ी संख्या में पाकिस्तान के अंदर एयरबेस पर हमला करने के लिए वापस गए। हमने बिना किसी रोक-टोक के उनकी सभी हवाई सुरक्षा को भेद दिया और सटीक हमले किए।




दसॉ के सीईओ ट्रैपियर ने पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीन राफेल जेट विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया था और इसे गलत और निराधार कहा था।

इसे भी पढ़ें- DRDO: भारतीय सेना की ताकत बढ़ाएगा देशी तोप एटीएजीएस, 48 KM तक मार करने की क्षमता; 307 तोपों का दिया गया ऑर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed