फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   onion smuggling in philippines price more then chicken reason world news in hindi

चिकन से तीन गुना महंगी प्याजः चोरी-छिपे हो रही तस्करी, एक किलो की कीमत 900 रुपए!

Fri, 13 Jan 2023 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला/नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

onion smuggling: बीते साल दिसंबर में भी कस्टम अधिकारियों ने क्लोथिंग शिपमेंट में छिपाकर लाई जा रही करीब ढाई करोड़ रुपए की प्याज जब्त की थी। 

विज्ञापन
onion smuggling in philippines price more then chicken reason world news in hindi
प्याज पर महंगाई की मार - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया के कई देश इन दिनों बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं। महंगाई का आलम ये है कि फिलीपींस में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। बता दें कि फिलीपींस में प्याज, चिकन से भी तीन गुना महंगी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलीपींस में एक किलो प्याज 900 रुपए में बिक रही है जबकि एक किलो चिकन की कीमत 325 रुपए ही है। हालात ये हैं कि फिलीपींस में प्याज की तस्करी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में चीन से तस्करी कर लाई गई प्याज की खेप फिलीपींस के कस्टम अधिकारियों ने जब्त की थी। यह प्याज चीन से पेस्ट्री के डिब्बों में छिपाकर भारत लाई जा रही थी। बीते साल दिसंबर में भी कस्टम अधिकारियों ने क्लोथिंग शिपमेंट में छिपाकर लाई जा रही करीब ढाई करोड़ रुपए की प्याज जब्त की थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फिलीपींस में पिछले साल आए कई तूफानों में अरबों रुपए की प्याज की फसल तबाह हो गई थी। जिसके बाद वहां प्याज की किल्लत हो गई। प्याज, फिलीपींस के लोगों के खानपान का अहम हिस्सा है। वहां के लोग हर महीने करीब 20 हजार मीट्रिक टन प्याज खा जाते हैं। प्याज की इतनी डिमांड और सप्लाई में कमी के चलते ही वहां प्याज की कीमतें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से फिलीपींस में महंगाई दर बढ़कर 14 फीसदी हो गई है। कमी को देखते हुए फिलीपींस की सरकार ने 21 हजार टन प्याज आयात करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इसके बाद फरवरी से प्याज की फसल आनी भी शुरू हो जाएगी। जिसके बाद देश में प्याज की कीमतें कम होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी हुई है। प्याज की ही बात करें तो पाकिस्तान में प्याज के दाम बीते एक साल में 36 रुपए किलो से बढ़कर 220 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पाकिस्तान में बीते एक साल में खाद्य पदार्थों के दाम 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। पाकिस्तान आटे की कमी से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान में कई जगह आटा नहीं मिल रहा है और जहां मिल रहा है, वहां खरीदने के लिए मारा-मारी हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed