{"_id":"639b562ef7723470354854c4","slug":"one-killed-over-a-dozen-injured-in-cross-border-firing-at-pak-afghan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में सीमा पार फायरिंग में एक की मौत, दर्जनभर घायल, सप्ताहभर के भीतर दूसरी घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में सीमा पार फायरिंग में एक की मौत, दर्जनभर घायल, सप्ताहभर के भीतर दूसरी घटना
Thu, 15 Dec 2022 10:52 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:52 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में अफगान सीमा सैनिकों के द्वारा फायरिंग हुई। इसमें बच्चे और महिलाएं भी घायल हुए हैं। जिला मुख्यालय अस्पताल के उपायुक्त अब्दुल हमीद जहरी ने बताया कि फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पाक-अफगान सीमा पर चमन कस्बे में फायरिंग
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पार से अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सप्ताहभर के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान प्रांत के चमन इलाके में अफगान सीमा सैनिकों के द्वारा फायरिंग हुई। इसमें बच्चे और महिलाएं भी घायल हुए हैं। चमन के जिला मुख्यालय अस्पताल के उपायुक्त अब्दुल हमीद जहरी ने मीडिया को बताया कि फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जहरी ने कहा, सीमावर्ती कस्बे चमन में फायरिंग अफगानिस्तान की ओर से शुरू हुई। यह दोनों देशों की बीच एक अहम व्यापार चौकी है। हालांकि, अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में पाकिस्तान पर झड़प शुरू करने का आरोप लगाया है। मंत्राललय ने कहा कि अफगानिस्तान समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत को एकमात्र तार्किक तरीका मानता है।
विज्ञापन
फायरिंग की यह घटना तब हुई है, जब चार दिन पहले रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चमन में नागरिकों पर अफगान सीमा बलों द्वारा अकारण गोलीबारी की निंदा की थी। रविवार को हुई फायरिंग में सात लोग मारे गए थे, जबकि 16 अन्य घायल हो गए थे।