{"_id":"5f5e6311f68b566d3e718dec","slug":"one-killed-in-shooting-at-mall-in-indiana-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: इंडियाना के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: इंडियाना के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक की मौत
Sun, 13 Sep 2020 11:53 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशावाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिशावाका
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
अमेरिका में एक बार फिर गोलाबारी की घटना सामने आई है। इंडियाना के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की ताजा घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के बाद मॉल को चारों तरफ से घेर लिया गया और दुकानदारों को मॉल के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 3 बजे हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतक की पहचान उजागर नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें चारों अफरातफरी मची हुई है और लोग मॉल से बाहर निकलते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
44 साल की रेनी डॉमिनिक ने बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ मॉल में थी, जब उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग जान बचाकर भागने लगे। मुझे लगा कि शायद यह एक बवंडर था।