फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One killed and six injured in a shooting outside a bar in downtown Tampa, Florida america

US Shooting: फ्लोरिडा में लाउंज में गोलीबारी में एक शख्स की मौत, छह घायल

Mon, 10 Oct 2022 05:29 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 05:29 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनको अस्पताल भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
One killed and six injured in a shooting outside a bar in downtown Tampa, Florida america
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

अमेरिका के अंदर गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अबकी बार फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में रविवार तड़के गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह घायल हो गए। गोलीबारी स्थानीयसमयानुसार नौ अक्टूबर को सुबह करीब तीन बजे हुई थी।

विज्ञापन


ताम्पा पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाउंज के अंदर दो बड़े गुटों के बीच विवाद हुआ था, क्लब के अंदर बहसबाजी कर रहे लोगों के बीच विवाद इतना बढ गया कि लोगों ने एक दूसरे पर गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिनको अस्पताल भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में रविवार दोपहर तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी और पुलिस ने इसमें शामिल लोगों की पहचान भी उजागर नहीं की। ताम्पा पुलिस प्रमुख मैरी ओकॉनर ने कहा कि हम इस घटना के जिम्मेदार लोगों को खोजने किए अभियान चला रहे हैं। यह मूर्खतापूर्ण हिंसा है। कोई कारण नहीं है कि किसी को क्लब में लड़ाई में अपनी जान गंवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत यात्रा को लेकर अमेरिका का सालभर में चौथी बार परामर्श
अमेरिका ने इस साल भारत यात्रा को लेकर अपने नागरिकों को चार बार परामर्श जारी किया। 28 मार्च से भारत को यलो कोड में रखा गया है। इसके तहत भारत यात्रा की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय नागरिकों को चार कलर कोड आधारित यात्रा परामर्श जारी करता है। इसके तहत व्हाइट कोड में उनक देशों को रखा जाता है, जहां की यात्रा सबसे सुरक्षित होती है। दूसरे स्थान पर यलो कोड होता है, जिसके तहत अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। एजेंसी


मेक्सिको में 57 छात्र रहस्यमय ढंग से बने जहर के शिकार
मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के एक ग्रामीण सेकेंडरी स्कूल के 57 छात्र एक जहरीले पदार्थ का शिकार हो गए। चियापास के स्कूलों में लगातार दूसरे हफ्ते में यह तीसरी वारदात है। मैक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट ने बताया कि बोचिल के ग्रामीण समुदाय के किशोर छात्रों को जहर के लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संस्थान ने कहा कि उनमें से एक छात्र की हालत नाजुक थी। वहीं, अन्य की हालत स्थिर है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि कुछ माता-पिता का मानना है कि दूषित पानी या भोजन से ये घटना हुई है। एजेंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed