फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One injured in two arrested after shooting in Indiana Walmart in US

अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में गोलीबारी, एक घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2019 09:04 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 02 Sep 2019 09:04 AM IST
सार

  • अमेरिका के इंडियाना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया।
  • पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
  • पुलिस ने कहा है कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। 
  • गोलीबारी के तुरंत बाद वॉलमर्ट को खाली करा दिया गया था। 

विज्ञापन
One injured in two arrested after shooting in Indiana Walmart in US
इंडियाना में गोलीबारी - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना राज्य के होबर्ट शहर की है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया है, "दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।"

विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। उसे घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया था। इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि संदिग्ध घायल व्यक्ति को जानते थे या नहीं। गोलीबारी के तुरंत बाद वॉलमर्ट को खाली करा दिया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और अधिक जानकारी नहीं दी जाएगी। लेकिन लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। इससे महज एक दिन पहले की टेक्सास में दो जगह गोलीबारी हुई है। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अगस्त को एक बंदूकधारी ने टेक्सास के एल्पासो स्थित वॉलमार्ट में गोलीबारी की थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। इसके अगले दिन ओहियो के डेटन में बंदूकधारी ने महज 32 सेकेंड में ही नौ लोगों को मार दिया और दर्जनों घायल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed