{"_id":"5d6c8dd78ebc3e93a230b39d","slug":"one-injured-in-two-arrested-after-shooting-in-indiana-walmart-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में गोलीबारी, एक घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में गोलीबारी, एक घायल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Mon, 02 Sep 2019 09:04 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 02 Sep 2019 09:04 AM IST
सार
- अमेरिका के इंडियाना में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया।
- पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
- पुलिस ने कहा है कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है।
- गोलीबारी के तुरंत बाद वॉलमर्ट को खाली करा दिया गया था।
विज्ञापन
इंडियाना में गोलीबारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना राज्य के होबर्ट शहर की है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया है, "दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।"
विज्ञापन
पुलिस ने कहा है कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। उसे घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया था। इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि संदिग्ध घायल व्यक्ति को जानते थे या नहीं। गोलीबारी के तुरंत बाद वॉलमर्ट को खाली करा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और अधिक जानकारी नहीं दी जाएगी। लेकिन लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। इससे महज एक दिन पहले की टेक्सास में दो जगह गोलीबारी हुई है। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
तीन अगस्त को एक बंदूकधारी ने टेक्सास के एल्पासो स्थित वॉलमार्ट में गोलीबारी की थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। इसके अगले दिन ओहियो के डेटन में बंदूकधारी ने महज 32 सेकेंड में ही नौ लोगों को मार दिया और दर्जनों घायल हुए।