फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   one girl student killed and seven injured after police constable opens fire at a school in Pakistan

पाकिस्तान: स्कूल में कांस्टेबल की गोलीबारी में एक छात्रा की मौत, सात घायल

Wed, 17 May 2023 02:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 17 May 2023 02:44 AM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि अचानक गोलियों की आवाज से पूरे स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। स्कूल में हुई गोलीबारी में एक छात्रा की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
one girl student killed and seven injured after police constable opens fire at a school in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना में एक छात्रा की मौत हो गई और सात अन्य छात्राएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात घाटी में लड़कियों के स्कूल में छुट्टी के बाद हुई जब छात्राएं अपने घर जाने की तैयारी कर रही थीं। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि आरोपी की पहचान कांस्टेबल आलम खान के रूप में हुई है जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कांस्टेबल ने स्कूल के गेट से बाहर निकलते ही छात्राओं की वैन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। स्कूली बच्चे डर गए और चिल्लाने लगे। शफीउल्लाह गंडापुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी
अधिकारियों ने कहा कि अचानक गोलियों की आवाज से पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। स्कूल में हुई गोलीबारी में एक छात्रा की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि सभी घायल लड़कियां हैं। घायलों को उपचार के लिए सैदु शरीफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार किया जा चुका है निलंबित
जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) शफीउल्लाह गंडापुर के अनुसार, आरोपी आलम खान सलामपुर इलाके का रहने वाला है और उसे दो बार पुलिस बल से निलंबित किया जा चुका है। खान को पिछले साल पुलिस विभाग में बहाल किया गया था और तीन महीने पहले सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर तैनात किया गया था।


दिल दहला देने वाली घटना 
गोलीबारी के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है और अधिकारी इस दुखद घटना को अंजाम देने वाली परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पूरी तरह से जांच कर रहे हैं। गंडापुर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, यह दिल दहला देने वाली घटना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed