{"_id":"5bea47d2bdec22098d6aef7c","slug":"one-died-in-palestine-rocket-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए, इमारत के मलबे में दबने से एक की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए, इमारत के मलबे में दबने से एक की मौत
यरूशलम, भाषा
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए
- फोटो : den.mk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए, उसी दौरान एक रॉकेट दक्षिणी इजरायल की एक इमारत पर गिर गया। इस हमले में इमारत बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गई। जिससे इमारत के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को बरामद कर लिया गया है। यह जावकारी आपात सेवा ने दी।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर से गाजा से दागे गए रॉकेटों में किसी व्यक्ति की मौत होने की पहली पुष्टि हुई है। इजराइली विशेष बलों के गाजा पट्टी में घातक अभियान चलाने के बाद से गाजा से ये रॉकेट दागे गए हैं।
विज्ञापन
आपात सेवा संगठन यूनाइटेड हतजालाह ने बताया कि ऐशकेलॉन में इमारत से एक महिला को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मृत व्यक्ति की आयु 40 साल के करीब है।
विज्ञापन