फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On Ukraine Crisis Russian President Vladimir Putin says ready for negotiations but cant take eyes of US and NATO

यूक्रेन संकट: रूसी राष्ट्रपति बोले- हम समझौते के लिए तैयार, पर अमेरिका-नाटो की हरकतों पर आंखें बंद नहीं कर सकते

Tue, 15 Feb 2022 10:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 15 Feb 2022 10:27 PM IST
सार

मॉस्को में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा, "हम साथ में काम करने के लिए तैयार हैं। हम समझौतों की तरफ जाने के लिए भी तैयार हैं। जाहिर है रूस युद्ध नहीं चाहता।" 

विज्ञापन
On Ukraine Crisis Russian President Vladimir Putin says ready for negotiations but cant take eyes of US and NATO
रूस-यूक्रेन विवाद पर रूस का बयान। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो महीनों से जारी तनाव अब कुछ कम होता दिख रहा है। रूस ने मंगलवार सुबह ही एलान किया है कि वह यूक्रेन की सीमा से अपनी कुछ टुकड़ियों को हटाएगा। हालांकि, पश्चिमी देशों ने अब तक रूस के इस एलान पर भरोसा न करते हुए सैनिकों को पीछे हटाने के सबूत मांगे हैं। इस बीच खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया है कि वह यूक्रेन संकट का हल शांति से चाहते हैं। लेकिन वे अमेरिका और नाटो की हरकतों पर आंखें बंद नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


मॉस्को में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन ने कहा, "हम साथ में काम करने के लिए तैयार हैं। हम समझौतों की तरफ जाने के लिए भी तैयार हैं। जाहिर है रूस युद्ध नहीं चाहता। लेकिन हम वॉशिंगटन और नाटो की हरकतों की तरफ आंख भी नहीं मूंद सकते, जो कि दूसरे देश के सुरक्षा सिद्धांतों की अपने हिसाब से व्याख्या कर रहे हैं। किसी भी देश को अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन


जर्मन चांसलर शोल्ज और पुतिन के बीच यह बैठक ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने रूस को धमकी दी है कि वह नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर प्रतिबंध लगाएगा। गौरतलब है कि नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन जर्मनी और रूस के बीच काफी अहम मानी जा रही है। इससे जहां जर्मनी की गैस और तेल की जरूरतें पूरी होंगी, वहीं रूस को इससे आर्थिक तौर पर फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed