{"_id":"5d2e71da8ebc3e6ccc03c3be","slug":"on-the-advice-of-jacob-zuma-the-gupta-family-had-created-the-media-empire","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैकब जुमा की सलाह पर गुप्ता परिवार ने खड़ा किया था मीडिया साम्राज्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जैकब जुमा की सलाह पर गुप्ता परिवार ने खड़ा किया था मीडिया साम्राज्य
Wed, 17 Jul 2019 06:24 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
जैकब जुमा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा ने जांच आयोग के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने गुप्ता परिवार को अखबार और टीवी चैनल शुरू करने का सुझाव दिया था। पिछले साल फरवरी में जुमा को मजबूरन राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
77 वर्षीय जुमा के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए जज रे जोंडो की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। सोमवार को आयोग के समक्ष पहली बार पेश हुए जुमा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में वैकल्पिक मीडिया का विचार उनका था, क्योंकि देश की मीडिया बहुत ज्यादा भेदभावपूर्ण थी और हर समय आलोचनात्मक रुख रखती थी।
पूर्व राष्ट्रपति के मुताबिक, ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) कुछ मीडिया संस्थानों को विकल्प के तौर पर स्थापित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके साथ साझेदारी के बावजूद ऐसा नहीं हो सका है। उन्होंने तब एक अखबार शुरू करने की सलाह दी, जिसे एएनसी ने मान लिया।
विज्ञापन
जब अखबार चल निकला और देश में वैकल्पिक आवाज के रूप में उसकी तारीफ होने लगी तो मैंने सोचा कि क्या गुप्ता परिवार को इसे और बड़ा करने के लिए कहा जा सकता है। यहां से टीवी की बात निकली और गुप्ता परिवार ने एक न्यूज चैनल की शुरुआत की।’ हालांकि, गुप्ता परिवार का दक्षिण अफ्रीका में खड़ा किया मीडिया एंपायर अब खत्म हो चुका है।