{"_id":"5ecef9eb8ebc3e90233f1464","slug":"on-making-fun-of-the-face-mask-joe-biden-called-donald-trump-stupid","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्क मास्क का मजाक बनाने पर बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा- ‘मूर्ख’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फेस्क मास्क का मजाक बनाने पर बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा- ‘मूर्ख’
Thu, 28 May 2020 05:08 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
अमर उजाला नेटवर्क, वाशिंगटन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 28 May 2020 05:08 AM IST
विज्ञापन
जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित उम्मीदवार 'जो बिडेन' ने राष्ट्रपति ट्रंप को ‘मूर्ख’ बताया है। उनका कहना है कि ट्रंप लोगों को गलत सलाह देकर मौतों का आंकड़ा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना कुशल नेतृत्व का संकेत है। बिडेन की यह टिप्पणी उस वक्त आई है, जब वे दो महीने से अधिक समय बाद पहली बार जनता के बीच मास्क पहनकर गए।
विज्ञापन
बिडेन पिछले कुछ महीनों से डेलवेयर स्थित अपने घर में थे, जहां वे अपनी पत्नी जिल के साथ पूर्व सैनिकों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए बाहर निकले। इस दौरान ट्रंप ने एक पोस्ट रीट्वीट की, जो मास्क पहने हुए बिडेन की तस्वीर का मजाक उड़ाते प्रतीत हुई। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि उनका मतलब आलोचना से नहीं है। सीएनएन को दिए साक्षात्कार में बिडेन ने कहा, "ट्रंप मूर्ख हैं, पूरी तरह मूर्ख, जो इस तरह बात करते हैं। उनसे नजीर पेश किए जाने की उम्मीद थी।" पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस से 1,00,000 से अधिक अमेरिकियों की मौत हो गई और इनमें से आधी मौतों को रोका जा सकता था, लेकिन ट्रंप की लापरवाही और अहंकार इसके आड़े आ गया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर अड़े ट्रंप, विपक्षी सांसद चिंतित
व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन राजधानी में करने का पक्का मन बना लिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने इस पर चेतावनी दी है कि यह क्षेत्र कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित होने के कारण बड़े आयोजन के लिए तैयार नहीं है। लेकिन ट्रंप अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जड डियर ने कहा, समारोह होगा, क्योंकि अमेरिकियों ने महामारी से लड़ाई में उसी तरह जबरदस्त साहस और उत्साह दिखाया है जैसा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई में दिखाया था। आयोजन पर आपत्ति जताते हुए सांसदों ने पत्र में लिखा, ‘इस तरह का आयोजन हजारों अमेरिकियों की सेहत और सुरक्षा को बेवजह जोखिम में डालने जैसा होगा।’
विज्ञापन
महामारी के दौर में जी-7 सम्मेलन जून अंत तक करना नजीर होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति को भरोसा है कि देश में जी-7 शिखर सम्मेलन को जून के अंत तक आयोजित करना कोरोना काल में निजी तौर पर बहुत बड़ा उदाहरण होगा। ट्रंप ने कहा, मार्च में कोविड-19 के तहत रद्द किए गए जी-7 सम्मेलन को दोबारा शुरू करना कोरोना काल में सब कुछ सामान्य साबित करने का सबसे बड़ा उदाहरण हो सकता है। हालांकि, इस आयोजन की तय तारीख का एलान अभी नहीं किया गया है।