फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   On consecration of Ram temple, Canadian MP Chandra Arya said beginning of a new era for 1.2 billion Hindus

Canada: 'हिंदुओं के लिए नए युग की शुरूआत', प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर बोले कनाडा के सांसद चंद्र आर्य

Wed, 31 Jan 2024 04:41 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, ओटावा Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 04:41 PM IST
सार

22 जनवरी को अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींचा है। कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने इसे भावनात्मक क्षण करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने कार्यक्रम की लाइव कवरेज देखा था। उन्होंने कहा कि ये 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक युग की शुरूआत है।

विज्ञापन
On consecration of Ram temple, Canadian MP Chandra Arya said beginning of a new era for 1.2 billion Hindus
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य - फोटो : एक्स/@AryaCanada

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनियाभर से अभी भी तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही है। भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि दुनियाभर में 1.2 अरब हिंदुओं के लिए एक युग की शुरूआत है। बुधवार को राम मंदिर पर कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि उन्होंने ओटावा स्थित हिंदू मंदिर में इस भावनात्मक क्षण के समारोह को लाइव कवरेज के जरिए देखा। दुनिया के सबसे पुराने धर्म के इतिहास में 22 जनवरी 2024 एक नए युग की शुरूआत हुई। 
विज्ञापन


राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक भावनात्मक क्षण- आर्य
कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि सदियों का इंतजार और लोगों के बलिदान के बाद अयोध्या में दिव्य राम मंदिर का उद्घाटन भगवान राम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम को पूरे कनाडा में मौजूद लगभग 115 मंदिरों में अन्य लोगों की तरह मैंने भी कार्यक्रम का लाइव कवरेज देखा, जो वास्तव में एक भावनात्मक क्षण था। 
विज्ञापन


विश्व गुरू बनने के लिए सभ्यता का पुनर्निर्माण कर रहा भारत- आर्य
भारत और कनाडा को एक-दूसरे का साझेदार बताते हुए कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति बनने के लिए अपनी सभ्यता का पुनर्निर्माण कर रहा है। दोनों देश आर्थिक अवसरों को साझा करने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए हम एक प्राकृतिक साझेदार हैं। गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को पीएम मोदी की उपस्थिति में अनुष्ठान के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रामलला की मूर्ति का अनावरण किया गया था। इस कार्यक्रम में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन अयोध्या नगरी भक्तिमय दिखाई दी
खास बात है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने विश्वभर के देशों के लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। कई देशों में लोगों ने बड़े स्तर पर मिट्टी के दीए जलाए साथ ही भारत के कई इलाकों में रात के समय जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान अयोध्या नगरी पूरी तरह से भक्तिमय हो गई। गलियों और सड़कों में भक्तों के राम नाम के जप ही सुनाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed