फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Oman: 90 members elected to Majlish A'Shura Council's 10th term, record 65.88 pc turnout

ओमान: मजलिस-ए-शूरा काउंसिल के 10वें कार्यकाल के लिए चुने गए 90 सदस्य, रिकॉर्ड 65.88 फीसदी हुआ मतदान

Mon, 30 Oct 2023 05:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कत (ओमान)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मस्कत (ओमान) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 30 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

Oman: ओमान के मतदाताओं ने पहली बार इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मजलिस-ए-शूरा काउंसिल के दसवें कार्यकाल (2023-2027) के लिए 90 प्रतिनिधियों को चुना, जिसमें सल्तनत भर से रिकॉर्ड 65.88 फीसदी मतदान हुआ। 

विज्ञापन
Oman: 90 members elected to Majlish A'Shura Council's 10th term, record 65.88 pc turnout
ओमान में शूरा काउंसिल के लिए मतदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओमान के मतदाताओं ने मजलिस-ए-शूरा काउंसिल के दसवें कार्यकाल (2023-2027) के लिए 90 प्रतिनिधियों को चुना, जिसमें सल्तनत भर से रिकॉर्ड 65.88 फीसदी मतदान हुआ। पहली बार देश में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से मतदान हुआ। इससे पहले मतपत्रों से ही चुनाव हुआ करते थे। इन चुनावों में यह दूसरी बार है जब सबसे अधिक मतदान हुआ है। 2011 में सातवें कार्यकाल के लिए हुए चुनाव 76 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन


 

एक संवाददाता सम्मेलन में ओमान के गृह मंत्रालय ने सोमवार को शूरा काउंसिल के दसवें कार्यकाल के चुनावों के परिणामों की घोषणा की, जिसमें शानदान मतदान के बाद 90 सदस्य चुने गए। शूरा परिषद के दसवें कार्यकाल के लिए 843 उम्मीदवार चुनाव में उतरे थे, जिनमें से 90 को चुना गया है। इनमें 32 महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं ने इलेक्ट्रॉनिक 'इंतखिब' ऐप का इस्तेमाल किया और अपने पसंदीदा प्रतिनिधियों का चयन किया। ओमानी नागरिकों ने रविवार को अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उत्साह के साथ वोट डालकर अपने दिन की शुरुआत की। गृह मंत्रालय के मुताबिक, कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 65.88 फीसदी (496,279) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें से 52 फीसदी से अधिक पुरुष और 48 फीसदी से अधिक महिला मतदाता शामिल थे। 

विज्ञापन

मंत्रालय ने पिछले चुनावों के बाद से कुछ मतदाताओं के निधन के कारण मतदाताओं की कुल संख्या में मामूली संशोधन किया है जो 753,573 से कम होकर 753,260 हो गई है। दसवें शूरा कार्यकाल के चुनाव में इंतखिब इलेक्ट्रॉनिक ऐप का संशोधित संस्करण पेश किया गया, जो मूकबधिरों और कम सुनने वालों के लिए ऑडियो रीडिंग सुविधा और सांकेतिक भाषा में सक्षम था। 

दसवें शूरा काउंसिल कार्यकाल की शुरुआत ओमान के भविष्य की योजनाओं, दृष्टिकोण और रणनीतिक पहलों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। यह विभिन्न आर्थिक, निवेश और विकास क्षेत्रों को शामिल करते हुए ओमान विजन 2040 को साकार करने की दिशा में प्रयासों का गवाह बनेगा। इसके अलावा, यह 10वीं पंचवर्षीय योजना के पाठ्यक्रम को आकार देने और 11वीं पंचवर्षीय योजना के लिए रास्ता तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed