Oklahoma Execution: अमेरिकी हत्यारे को 20 साल बाद सुई से सजा-ए-मौत; घर में घुसकर ली थी महिला की जान
ओक्लाहोमा में 20 साल पुराने डकैती और हत्या के एक मामले में वेंडेल ग्रिसोम नाम के एक व्यक्ति को मौत की सजा के तहत इंजेक्शन देकर मृत घोषित किया गया। ग्रिसोम ने एक घर में डकैती के दौरान एक महला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विस्तार
ये भी पढ़ें:- Sunita Williams: नौ माह अंतरिक्ष में अटके रहे सुनीता-बुच को नहीं मिलेगा ओवरटाइम; ये है नासा का नियम
अब पूरे मामले पर एक नजर
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज से 20 साल पहले ग्रिसम और जॉन्स ने एक डकैती करने की योजना बनाई। दोनों ने बेतरतीब ढंग से वाटोंगा के पास कोपफ के घर को चुना, जहां एम्बर मैथ्यूज नामक महिला अपने बच्चों से मिलने गई थी। डकैती के दौरान उन्होंने मैथ्यूज को सिर में दो गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि कोपफ नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन वह भागकर मदद के लिए गया। दोनों आरोपियों ने एक चोरी की गाड़ी से भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दी ही वे पकड़े गए। मैथ्यूज की मौत हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाते समय हुई।
क्षमादान याचिका की गई थी अस्वीकार
हालांकि मौत की सजा का एलान होने के बाद ग्रिसम के वकीलों ने कहा कि वो मानसिक रूप से बीमार था, जो कि पहले अदालत में पेश नहीं की गई थी, लेकिन राज्य के क्षमादान बोर्ड ने उसकी याचिका को अस्वीकार कर दिया।
ये भी पढ़ें:- West Asia Unrest: यमन ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें, बजे हवाई हमले के सायरन; गाजा में IDF का हमला, अब तक 91 मरे
अमेरिका में इस सप्ताह तीन अपराधियों को मिली मौत
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस सप्ताह अमेरिका में तीन अन्य आरोपियों को सजाए-मौत हुई। जहां लुइसियाना में 15 साल के बाद पहली बार नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल करके एक व्यक्ति को मौत की सजा दी गई। इसके बाद, एक व्यक्ति को अपनी प्रेमिका के पूर्व पति का अपहरण और हत्या करने के अपराध में बुधवार को घातक इंजेक्शन दिया गया। साथ ही फ्लोरिडा में गुरुवार को एक और व्यक्ति को घातक इंजेक्शन दिए जाने की योजना थी।