{"_id":"6864f4bd4c5f4ba185033724","slug":"oil-drilling-ship-capsized-in-gulf-of-suez-killing-at-least-4-crewmen-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Egypt : स्वेज की खाड़ी में पलटा ऑयल ड्रिलिंग जहाज, चालक दल के चार सदस्यों की मौत, चार लापता; 22 को बचाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Egypt : स्वेज की खाड़ी में पलटा ऑयल ड्रिलिंग जहाज, चालक दल के चार सदस्यों की मौत, चार लापता; 22 को बचाया गया
Wed, 02 Jul 2025 02:29 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
स्वेज की खाड़ी में एक ऑयल ड्रिलिंग करने वाला जहाज पलट गया,जिससे चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा, चार अन्य लोग लापता हैं, जिन्हें खोजा जा रहा है। मिस्र ने इस बारे में जानकारी दी है। मिस्र के अधिकारियों ने बताया कि ये घटना मंगलवार को तब हुई जब जहाज को दूसरे क्षेत्र में ड्रिलिंग के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना गैबेल एल-जैत नामक क्षेत्र में हुई। जो स्वेज नहर से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण में एक प्रमुख मिस्र का तेल उत्पादन स्थल है।
विज्ञापन
रेड सी प्रांत के गवर्नर अम्र हनाफी ने इस हादसे के बारे में बताया कि जब ड्रिलिंग जहाज पलटा तो उस वक्त उसमें 30 मजदूर सवार थे। जिसके बाद आनन-फानन में बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने चार लोगों के शव बरामद किये हैं। इसके अलावा, 22 अन्य को बचा लिया गया। वहीं, चार लोग अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चालक दल के चार लापता लोगों की खोज के लिए अभियान रात से जारी है। मिस्र की नौसेना के जहाज इसमें लगे हुए हैं। गौरतलब है कि स्वेज की खाड़ी लाल सागर का उत्तर-पश्चिमी भाग है और यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है।
बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रिलिंग शिप के पलटने का कारण क्या था। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है। इस बीच स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख एडमिरल ओसाम रबेई ने बताया है कि नाव पलटने से नहर से गुजरने वाले जहाजों पर कोई असर नहीं पड़ा। यह नहर स्वेज की खाड़ी को भूमध्य सागर से जोड़ती है।