{"_id":"5ddd98bd8ebc3e54f22ec7ec","slug":"officer-engaged-in-investigation-of-mahinda-rajapaksha-left-sri-lanka-after-death-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की धमकी: प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की जांच में जुटे अधिकारी ने श्रीलंका छोड़ा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मौत की धमकी: प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की जांच में जुटे अधिकारी ने श्रीलंका छोड़ा
Wed, 27 Nov 2019 03:07 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Nov 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Mahinda Rajapaksa
- फोटो : Social Media
सरकार, पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एक हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रहे श्रीलंका के एक खुफिया अधिकारी को नई सरकार के गठन के बाद जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उसने देश छोड़ दिया है। इस अधिकारी ने स्विट्जरलैंड से शरण मांगी है। अधिकारी इंस्पेक्टर निशांथा सिल्वा पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के विरुद्ध जांच में शामिल रहे हैं। राजपक्षे अब देश की पीएम हैं।
विज्ञापन
पुलिस के बयान के मुताबिक निशांथा सिल्वा ने आपराधिक जांच विभाग के वरिष्ठों को सूचित किए बिना रविवार को द्वीप छोड़ दिया है। पुलिस ने कहा कि गत चार-साढ़े चाल साल में उनकी जांच के दौरान सिल्वा पर कई आरोप भी लगाए गए थे। डेली मिरर अखबार ने कहा कि गत 16 नवंबर को महिंदा के छोटे भाई गोतबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद सिल्वा को मौत की धमकी मिली।
विज्ञापन
सिल्वा द्वारा महिंदा के विरुद्ध उनके एक दशक तक राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान लगे भ्रष्टाचार व हाई-प्रोफाइल हत्याओं के आरोपों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि सिल्वा के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की जाएगी कि उसने बिना अनुमति के देश कैसे छोड़ा।
विज्ञापन
पिछले साल पद से हटाया
सिल्वा को पिछले साल उनके सीआईडी पद से हटा दिया गया था, जब तत्कालीन राष्ट्रपति सिरीसेना ने महिंदा राजपक्षे को पीएम के रूप में नियुक्ति दी थी। लेकिन प्रशासन के ढहने के बाद उन्हें पुनर्बहाली मिल गई।