फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   numbeo World Ranking crime ridden cities Caracas on top know indian cities

Crime In Cities: द. अमेरिका के कराकस में सबसे अधिक अपराध, टॉप-20 में पांच अफ्रीकी शहर; सूची में भारत के ये शहर

Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग/नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
सार

सूची में भारत के 11 शहर शामिल हैं। सूची में दिल्ली 70वें, नोएडा 87वें और गुड़गांव 95वें स्थान पर है। वहीं, बंगलूरू 102वें, इंदौर 136वें, कोलकाता 159वें, मुंबई 169वें, हैदराबाद 174वें, चंडीगढ़ 177वें और पुणे 184वें स्थान पर हैं।
 

विज्ञापन
numbeo World Ranking crime ridden cities Caracas on top know indian cities
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला का कराकस दुनिया का सबसे अधिक अपराध ग्रस्त शहर है। भारतीय शहरों की रैंकिंग में नई दिल्ली में आपराधिक वारदातें सबसे अधिक पाई गईं। यह दावा है नुम्बेओ की नई अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग का। रैंकिंग के अनुसार, दुनिया का दूसरा सबसे अपराध ग्रस्त शहर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया है। रैंकिंग में अफ्रीका के चार और देश हैं, जिस वजह से दक्षिण अफ्रीका एकमात्र ऐसा देश बन गया, जिसके पांच शहर शीर्ष 20 में शामिल हैं। इसके अलावा, डरबन सूची में तीसरे स्थान पर है। जोहान्सबर्ग चौथे स्थान पर है। पोर्ट एलिजाबेथ आठवें तो केप टाउन 18वें स्थान पर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक यह आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका के पुलिस मंत्री भीकी सेले द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अपराध आंकड़ों के अनुरूप है। 

विज्ञापन


भारत में दिल्ली में सबसे अधिक क्राइम
सूची में भारत के भी 11 शहर शामिल हैं। सूची में दिल्ली 70वें, नोएडा 87वें और गुड़गांव 95वें स्थान पर है। वहीं, बंगलूरू 102वें, इंदौर 136वें, कोलकाता 159वें, मुंबई 169वें, हैदराबाद 174वें, चंडीगढ़ 177वें और पुणे 184वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


उकसावे और गलतफहमी के कारण हुईं सबसे अधिक हत्याएं
रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 के आखिरी तिमाही में 7700 हत्याएं हुईं हैं। रिपोर्ट में लिंग आधारित हिंसा का भी खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 7340 हत्याओं में से 1116 हत्याएं तर्क, उकसावे और गलतफहमी के कारण हुईं हैं। वहीं, 431 हत्याएं मोब लिंचिंग (भीड़ की हिंसा) के कारण हुईं हैं। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है। फिरौती के लिए अपहरण दक्षिण अफ्रीका में संगठित अपराध बन गया है। एसएपीएस (दक्षिण अफ्रीका पुलिस सेवा) अपहरण से जुड़े समूहों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में अपराध बढ़ने का यह है कारण 
एक प्रमुख अपराध विज्ञानी प्रोफेसर खोलोफेलो रकुबू का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में हिंसा या हिंसक अपराध के उच्च स्तर की व्याख्या करने वाला कोई एक कारक नहीं है। दक्षिण अफ्रीका में हिंसक अपराध विभिन्न कारकों का परिणाम है। दक्षिण अफ्रीका में आग्नेयास्त्र से संबंधित अपराध लंबे समय से वहां व्याप्त हैं। आग्नेयास्त्रों की आसान उपलब्धता के कारण देश में हिंसक अपराध बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed