फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NSA Ajit Doval visited UAE, he met crown Prince of Emirate of Abu Dhabi

अबू धाबी के प्रिंस से मिले डोभाल, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर हुई बात

Thu, 03 Oct 2019 01:11 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,अबू धाबी Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 03 Oct 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval visited UAE, he met crown Prince of Emirate of Abu Dhabi
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : Social Media

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अबू धाबी के अमीरात के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनके चाचा, शेख सुहैल बिन मुबारक अल केतबी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि बैठक मंगलवार को आयोजित की गई और इसमें सत्ताधारी परिवार के सदस्य और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल थे। अल केतबी का रविवार को लंदन में निधन हो गया। मंगलवार को अबू धाबी में अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा गया था।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया था कि मैं शेख मोहम्मद बिन जायद के चाचा शेख सुहेल बिन मुबारक अल केतबी के निधन से गहरा दुखी हूं। डोभाल सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। इस साल की शुरुआत में मोदी ने यूएई का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसए ने अल ऐन में शासक के प्रतिनिधि शेख तहनून अल नाहयान के साथ भी एक बैठक की। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने भारत-यूएई के बीच द्विपक्षीय महत्व और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।


सऊदी अरब में एनएसए की व्यस्तताओं के बाद यह एक महत्वपूर्ण यात्रा थी। भारत और यूएई के मजबूत संबंध हैं और दोनों राष्ट्रों के बीच उच्चतम स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से बातचीत होती रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समझ और सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed