{"_id":"5d946f928ebc3e0167561b0c","slug":"nsa-ajit-doval-meet-saudi-crown-prince-in-riyadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर अब भारत को मिला सऊदी का साथ, डोभाल ने की प्रिंस सलमान से मुलाकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीर पर अब भारत को मिला सऊदी का साथ, डोभाल ने की प्रिंस सलमान से मुलाकात
Wed, 02 Oct 2019 03:17 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Oct 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद बिन सलमान (फाइल फोटो)
कश्मीर पर भारत को मिलने वाला वैश्विक साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब सऊदी अरब ने भी इस मुद्दे पर भारत का समर्थन किया है। उसने कहा है कि जम्मू—कश्मीर में भारत द्वारा उठाए गए कदम की जरूरत को वह समझता है। सऊदी अरब ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद यह पक्ष रखा है। डोभाल और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच करीब दो घंटे लंबी बैठक चली।
विज्ञापन
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। बैठक में जम्मू—कश्मीर पर भी चर्चा हुई। इसके बाद प्रिंस सलमान ने इस मुद्दे पर भारत के कदम को उचित समझा। गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को मजबूती देने में लगा हुआ है। साथ ही उसने सऊदी के आगे कई बार कश्मीर का मसला भी उठाया है। इसके बावजूद सऊदी ने भारत का साथ देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Sources: NSA Ajit Doval also had a meeting with Saudi NSA, they discussed issues of national & regional security . https://t.co/LPzAMmmS2Q
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 2, 2019