{"_id":"66e27f3dae04eebeab085a89","slug":"nsa-ajit-doval-holds-talks-with-russian-counterpart-sergei-shoigu-to-find-solution-ukraine-conflict-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSA: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत ने शुरू की कोशिशें, सेंट पीट्सबर्ग में रूसी एनएसए से मिले अजीत डोभाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NSA: रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत ने शुरू की कोशिशें, सेंट पीट्सबर्ग में रूसी एनएसए से मिले अजीत डोभाल
Thu, 12 Sep 2024 11:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेंट पीट्सबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेंट पीट्सबर्ग
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:26 AM IST
सार
बुधवार शाम को डोभाल-शोइगु की बैठक ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के दौरान हुई।
विज्ञापन
रूसी एनएसए से मिलते एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : एक्स/इंडिया इन रूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से मुलाकात की। दोनों शीर्ष अधिकारियों की बैठक में यूक्रेन संघर्ष का समाधान खोजने में भारत की संभावित भूमिका और 'पारस्परिक हितों' के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बुधवार शाम को डोभाल-शोइगु की बैठक ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के दौरान हुई।
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 अगस्त को कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत को लेकर भी दोनों एनएसए के बीच बातचीत हुई। रूस में भारतीय दूतावास ने डोभाल और शोइगु की मुलाकात पर कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और पारस्परिक हितों के अहम मुद्दों पर चर्चा की।
रूस और यूक्रेन दोनों देश भारत की मध्यस्थता के लिए तैयार
गौरतलब है कि अजीत डोभाल की रूस यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा के ढाई सप्ताह बाद हो रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ अपनी मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने रूस यूक्रेन युद्ध तुरंत समाप्त करने की अपील की थी और कहा था कि भारत क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। वहीं पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपने बयान में कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए वह भारत, चीन और ब्राजील की मध्यस्थता को स्वीकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि भारत संघर्ष की शुरुआत से ही शांति के पक्ष में रहा है और वह इस संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से भी योगदान देना चाहेंगे। शनिवार को, इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने ज़ेलेंस्की के साथ अपनी वार्ता के बाद कहा कि भारत और चीन इस संघर्ष का समाधान खोजने में भूमिका निभा सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन