फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now Pakistani officials reached Russia for loan after inviting Saudi investors and businessmen

पाकिस्तान : कर्ज के लिए सऊदी निवेशकों-कारोबारियों को आमंत्रण देकर अब रूस पहुंचे पाकिस्तानी अफसर

Tue, 26 Oct 2021 01:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए पाकिस्तानी अफसर रूस के चार दिन के दौरे पर रणनीतिक परियोजनाओं के लिए शेयरहोल्डिंग समझौते को अंतिम रूप देंगे। अमेरिकी हाथ खिंचने के बाद अब पाक को रूस से कर्ज की आस है।
 

विज्ञापन
Now Pakistani officials reached Russia for loan after inviting Saudi investors and businessmen
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

सऊदी अरब में मध्य-पूर्व हरित सम्मेलन में पाक पीएम इमरान खान द्वारा सऊदी निवेशकों और कारोबारियों को देश में आमंत्रित करके अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने में सहयोग की अपील करने के बाद पाकिस्तानी अफसर अब रूस पहुंचे हैं।

विज्ञापन


रणनीतिक परियोजनाओं के लिए शेयरहोल्डिंग समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी
यहां चार दिनी दौरे पर वे रणनीतिक परियोजनाओं के लिए शेयरहोल्डिंग समझौते को अंतिम रूप देंगे। अमेरिकी हाथ खिंचने के बाद अब पाक को रूस से कर्ज की आस है।

एक सरकारी दस्तावेज के मुताबिक ये परियोजना पाकिस्तान स्ट्रीम गैस पाइपलाइन से जुड़ी है। इसके तहत होने वाले अंतर-सरकारी समझौते में बदलाव किया जाएगा। इस परियोजना में 74 फीसद भागीदारी पाक की और 26 फीसद रूस की है। करीब 1040 किमी लंबी इस पाइपलाइन को लेकर होने वाली इस बातचीत के बाद इमरान सरकार का मकसद रूसी एग्जिम बैंक से कर्ज हासिल करना है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाक दूसरी वित्तीय परियोजनाओं के लिए भी रूस से ऋण लेने की कोशिश कर रहा है। इस धन का इस्तेमाल पाइपलाइन और कंप्रेसर खरीदने के लिए किया जाएगा। पाक ने परियोजना में रूस की भागीदारी को 26 फीसद से बढ़ाकर 49 फीसद तक करने का प्रस्ताव भी दिया है। बता दें कि पिछले दिनों पाक को विश्व बैंक और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों ने कर्ज देने में सकारात्मक संकेत नहीं दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed