फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now every year 1.6 million twins are born in the world, ivf technique is main reason for twins baby

लंदन : दुनिया में अब हर साल 16 लाख जुड़वां बच्चे ले रहे जन्म, वैज्ञानिकों ने बताई इसकी वजह

Sat, 13 Mar 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 13 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Now every year 1.6 million twins are born in the world, ivf technique is main reason for twins baby
जुड़वां बच्चे - फोटो : pixabay

जुडवां बच्चे के जन्म को लेकर वैज्ञानिकों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। इसके तहत बताया गया है कि दुनिया में अब हर 40वां बच्चा जुड़वां  पैदा हो रहा है। साइंस जर्नल ह्यूमन रिप्रोडक्शन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, हर साल करीब 16 लाख जुड़वां बच्चे जन्म ले रहे हैं। यह संख्या पिछले 50 वर्षों में सबसे ज्यादा है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए 135 देशों से 2010-2015 के बीच के आंकड़े जुटाए। इस प्रकाशित रिसर्च में यह भी पता चला कि जुड़वां बच्चों के पैदा होने की दर सबसे ज्यादा अफ्रीका में है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिक ने बताया कारण

  • एआरटी तकनीक से बच्चे का जन्मः रिसर्च में शामिल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिश्टियान मॉन्डेन के अनुसार  विकसित देशों में 1970 के बाद प्रजनन में मदद करने वाली तकनीक यानी एआरटी का उदय हुआ था। जिसके बाद जुड़वां बच्चों के प्रजनन में बढ़ोतरी हुई है।
  • विज्ञापन
  • ज्यादा उम्र में मां बननाः उन्होंने कहा कि अब बहुत सी महिलाएं ज्यादा उम्र में मां बन रही हैं, जिससे कि उनके जुड़वां बच्चे होने के आसार बढ़ जाते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गर्भनिरोधक का इस्तेमालः गर्भनिरोधक का इस्तेमाल बढ़ गया है। वैज्ञानिकों ने फर्टिलिटी रेट में आई गिरावट को भी इसके लिए ही जिम्मेदार बताया है।

जुड़वां बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत
रिसर्च रिपोर्ट के सहलेखक जरोएन स्मिथ का कहना है- ‘कम और मध्यम आय वाले देशों में जुड़वां बच्चों पर और ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है। सब सहारा अफ्रीका में तो खासतौर से बहुत सारे बच्चे अपने जुड़वां को जीवन के पहले साल में ही खो देते हैं। रिसर्च के मुताबिक यह संख्या हर साल 2-3 लाख तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed