{"_id":"5f75e0ab1105907fec4ec274","slug":"not-only-ayodhya-now-a-grand-ram-temple-will-also-be-built-in-chitwan-of-nepal-pm-oli-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या ही नहीं अब नेपाल के चितवन में भी बनेगा भव्य राम मंदिर, ओली ने किया एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अयोध्या ही नहीं अब नेपाल के चितवन में भी बनेगा भव्य राम मंदिर, ओली ने किया एलान
Thu, 01 Oct 2020 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:29 PM IST
सार
- नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार ने भी शुरू की राम पर सियासत, ओली ने दिए मंदिर बनाने के निर्देश
- चितवन के माडी में मंदिर के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित, तथ्य जुटाने के लिए खुदाई भी होगी
विज्ञापन
नेपाल में अयोध्यापुरी धाम मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल की कम्युनिस्ट सरकार भी अब भगवान राम के नाम पर सियासत करने में पीछे नहीं रहना चाहती। एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर 67 एकड़ जमीन में बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भी राम को मूल रूप से नेपाल का बताने और उनके लिए अयोध्यापुरी धाम बनवाने में जुट गए हैं। यहां भव्य मंदिर बनवाने के लिए चितवन जिले के माडी में 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन
पार्टी के अंदरूनी संकटों से सुरक्षित निकल कर अब खुलकर बगैर किसी हस्तक्षेप के सरकार चला रहे ओली ने बुधवार को ये एलान कर दिया कि नेपाल में भी अयोध्यापुरी धाम बनेगा और इसके लिए माडी नगरपालिका ने 40 एकड़ जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ माडी के मेयर ठाकुर प्रसाद धाकल ने नेपाल की एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि नगरपालिका की 29 सितंबर को हुई बैठक में अयोध्यापुरीधाम बनाने के लिए जमीन देने को लेकर फैसला कर लिया गया है। मेयर ने मंदिर के लिए 40 एकड़ के अलावा 50 बीघा अतिरिक्त जमीन देने की भी बात कही है और बताया है कि अगर कोई तकनीकी दिक्कत आई तो इस जमीन का भी इस्तेमाल मंदिर के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ओली के इस दावे के बाद भारत में इसका कड़ा विरोध हुआ था। ओली ने कहा था कि भारत की अयोध्या नकली है और असली अयोध्या नेपाल के चितवन जिले के माडी में है। भारत में राम मंदिर बनने की प्रक्रिया तेज होते ही ओली ने तत्काल ये दावा ठोक दिया कि राम की असली जन्मस्थली अयोध्या तो नेपाल के चितवन जिले के माडी में है और उनकी सरकार वहां भव्य राम मंदिर बनवाएगी।
विज्ञापन
अब अफरा तफरी में अयोध्यापुरी धाम का मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है और जल्दी ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। खबर है कि ओली ने माडी के अधिकारियों के साथ पिछले दिनों इस बारे में विस्तार से बैठक की थी और इस काम को प्राथमिकता के साथ करने को कहा था। ओली ने वहां के अधिकारियों को ऐतिहासिक तथ्यों और सबूतों के संरक्षण के लिए भी कहा और इससे जुड़े
और सबूत जुटाने के निर्देश दिए। इसी को लेकर अब अयोध्यापुरी में खुदाई का काम भी शुरू होने वाला है।