{"_id":"615764168ebc3ed3d13b48ce","slug":"norway-speculations-about-nobel-prizes-2021-experts-speculations-on-the-name-of-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्वे : नोबेल पुरस्कारों को लेकर कयास लगा रहे विशेषज्ञ, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नार्वे : नोबेल पुरस्कारों को लेकर कयास लगा रहे विशेषज्ञ, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें
Sat, 02 Oct 2021 01:10 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, स्टैवंगर (नार्वे)
एजेंसी, स्टैवंगर (नार्वे)
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:10 AM IST
सार
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस पर कुछ विशेषज्ञ डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जता रहे हैं।नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 8 अक्तूबर, मेडिसिन के साथ नोबेल पुरस्कारों का एक सप्ताह 4 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भौतिकी 5 अक्तूबर, रसायन 6 अक्तूबर, साहित्य 7 अक्तूबर और अर्थशास्त्र का नोबेल 11 अक्तूबर को घोषित होना है।
विज्ञापन
nobel prize
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार किसे दिया जाएगा इस बारे में अनुमान लगाना वैसे तो अंधेरे में लक्ष्य तलाशने जैसा है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार का नोबेल महामारी के दौरान काम करने वाले संगठन या कार्यकर्ताओं को दिया जा सकता है। कुछ विशेषज्ञ 2021 का यह सम्मान डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) को दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
शांति सम्मान 8 अक्तूबर को, डब्ल्यूएचओ के नाम पर अटकलें
बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार शुक्रवार, 8 अक्तूबर को प्रदान किया जाना है। मेडिसिन के साथ नोबेल पुरस्कारों का एक सप्ताह 4 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। भौतिकी 5 अक्तूबर, रसायन 6 अक्तूूबर, साहित्य 7 अक्तूबर और अर्थशास्त्र का नोबेल 11 अक्तूबर को घोषित होना है। वैसे तो नोबेल पुरस्कारों का एलान करने वाली गोपनीय समिति पहले के विजेताओं के किसी भी नाम का संकेत नहीं देती है लेकिन इस बार पहले से ही कयास लगाए जाना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट, ओस्लो के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है, लेकिन उन्होंने यूएन प्रायोजित वैक्सीन इक्विटी संगठन (कोवाक्स) को अपनी शीर्ष पिक बनाने की योजना को रद्द कर दिया। उनका कहना है कि गरीब देशों में कोविड-19 पर कार्रवाई बहुत धीमी रही है।
विज्ञापन