{"_id":"6070b6288ebc3ee6487f169c","slug":"norway-police-fined-pm-erna-solberg-for-violating-covid19-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्वे: प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कोविड-19 नियमों को तोड़ा, पुलिस ने ठोका जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नॉर्वे: प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने कोविड-19 नियमों को तोड़ा, पुलिस ने ठोका जुर्माना
Sat, 10 Apr 2021 07:18 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 10 Apr 2021 07:18 AM IST
सार
- पीएम एर्ना सोलबर्ग ने अपना 60वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के लोगों को इकट्ठा किया था
- कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने के लिए लगाया गया है जुर्माना
विज्ञापन
Erna Solberg
विस्तार
आज दुनिया के लगभग सभी देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। हर देश संक्रमण पर काबू पाने के लिए अपने स्तर पर कोशिश कर रहा है और लॉकडाउन जैसे कदम उठा रहा है। कोरोना के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने पर जुर्माने और सख्त सजा का प्रावधान है। कोरोना के नियमों का ऐसा ही एक उल्लंघन नॉर्वे में वहां की प्रधानमंत्री ने किया। इसलिए प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग पर नॉर्वे की पुलिस ने जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
नॉर्वे की पुलिस ने 9 अप्रैल को बताया कि पीएम एर्ना सोलबर्ग ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए परिवार के लोगों को इकट्ठा किया था। इसलिए एर्ना सोलबर्ग पर कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीएम पर क्यों लगाया था जुर्माना
पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में जुर्माना नहीं लगाया जाता, लेकिन क्योंकि प्रधानमंत्री प्रतिबंध लगाने के काम में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही थीं, इसलिए उन पर भी हमें जुर्माना लगाना पड़ा। पुलिस प्रमुख ने जुर्माने को जायज ठहराते हुए कहा, कानून सबके लिए एक जैसा है, लेकिन सब कानून की नजरों में एक नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि प्रधानमंत्री के पति ने भी कानून तोड़ा है लेकिन उन पर जुर्माना नहीं लगाया गया। जिस रेस्टोरेंट में जश्न हुआ था, उसने भी उल्लंघन किया है लेकिन उस पर भी जुर्माना नहीं लगा।
पीएम ने कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर मांगी थी माफी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, पिछले महीने अपने 60वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने माफी मांगी थी। इस कार्यक्रम में परिवार के 13 सदस्य शामिल हुए थे। सरकार ने देश में 10 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगा रखी है।