फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Norway: Clashes break out at anti-Islam rally in Oslo

नॉर्वे: इस्लाम विरोधी रैली के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Sun, 30 Aug 2020 04:30 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 30 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Norway: Clashes break out at anti-Islam rally in Oslo
नॉर्वे में प्रदर्शन - फोटो : ट्विटर

नॉर्व की राजधानी ओस्लो में शनिवार को एक इस्लाम विरोधी रैली के दौरान हिंसक झड़प हो गई। इस घटना के बाद अधिकारी चौकन्ने हुए और उन्होंने जल्द ही इस रैली को समाप्त कर दिया। इस रैली का आयोजन 'स्टॉप इस्लामाइजेशन ऑफ नॉर्वे' (एसआईएएन) समूह ने संसद भवन के पास किया। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली के दौरान इसका विरोध करने वाले सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और उन्होंने ड्रम पीटते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 'हमें अपनी सड़कों पर जातिवाद करने वाले नहीं चाहिए' जैसे नारे लगाए। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एनटीबी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थिति उस दौरान बिगड़ गई, जब एक एसआईएएन समूह की महिला ने धार्मिक ग्रंथ के पेज फाड़ दिए। इस महिला पर पहले भी नफरत भरे भाषणों को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चीन की खराब किट ने स्वीडन के हजारों स्वस्थ लोगों को बता दिया कोरोना पॉजिटिव


महिला की इस हरकत के बाद इस रैली का विरोध कर रहे लोगों ने एसआईएएन सदस्यों पर अंडे फेंके और पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर उनसे भिड़ गए। अधिकारियों ने इसके बाद हालात स्थिर करने के लिए पेपर स्प्रे और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। 

पुलिस ने इस घटना में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कई महिलाएं और नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। इससे पहले स्वीडन के माल्मो में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए थे। जहां प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed