फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China made coronavirus test kits report Corona positive thousands of healthy people in Sweden

चीन की खराब किट ने स्वीडन के हजारों स्वस्थ लोगों को बता दिया कोरोना पॉजिटिव

Thu, 27 Aug 2020 12:58 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
China made coronavirus test kits report Corona positive thousands of healthy people in Sweden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

चीन के खराब किट के चलते स्वीडन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वीडन की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने बुधवार को बताया कि 'जांच में सामने आया है कि चाइनीज टेस्ट किट की खराबी के चलते 3700 ऐसे लोगों को कोरोना पॉजिटिव मानकर इलाज करना शुरू कर दिया गया जो बिल्कुल स्वस्थ थे।'

विज्ञापन


खराब किट के परिणाम के चलते ये सभी अस्पतालों में कोरोना के प्रति और एक्सपोज हो गए। स्वीडन ने बताया कि पब्लिक हेल्थ एजेंसी के नियमित क्वालिटी चेक में ये बात सामने आई कि 3700 ऐसे लोगों का इलाज चल रहा है, जो असल में कोरोना पॉजिटिव थे ही नहीं। 
विज्ञापन



'डेली मेल' की खबर के मुताबिक, चीन से मंगाई गई पीसीआर किट खराब थी और हर किसी का रिजल्ट पॉजिटिव दे रही थी। ये किट चीन की कंपनी बीजीआई जिनोमेक्स से मंगाई गई थी, जो कि ज्यादातर देशों में कोरोना किट सप्लाई कर रही है। इन लोगों में लक्षण नहीं थे, लेकिन पॉजिटिव रिजल्ट आने के बाद एसिंप्टोमेटिक (बिना लक्षण वाले मरीज) मानकर इनका इलाज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं किटों के जरिए स्वीडन ने मार्च से लेकर अगस्त तक टेस्ट किए और कोरोना मरीजों का आंकड़ा भी इससे मिले रिजल्ट के आधार पर ही बताया गया। हेल्थ एजेंसी ने अब सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।


हर बुखार, जुकाम वाले शख्स को बताया कोरोना पॉजिटिव 
स्वीडन ने बताया कि ये टेस्ट किट कोरोना से मिलते जुलते लक्षण वाले हर शख्स को पॉजिटिव बता रहा है। हर वह व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जिसे बुखार या जुकाम था, जबकि इसकी वजह और कुछ भी हो सकती है। अब एजेंसी सभी संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जिससे सही स्थिति का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed