{"_id":"658d4093f18cad007b017560","slug":"north-korean-leader-kim-jong-un-orders-military-to-accelerate-war-preparations-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: एक और जंग की आहट! फिर सनका तानाशाह, किम जोंग का सेना को तैयार रहने का आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: एक और जंग की आहट! फिर सनका तानाशाह, किम जोंग का सेना को तैयार रहने का आदेश
Thu, 28 Dec 2023 03:02 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:02 PM IST
सार
किम ने युद्ध की तैयारियों को तेज करने के लिए पीपुल्स आर्मी और युद्ध सामग्री उद्योग, परमाणु हथियार और नागरिक सुरक्षा क्षेत्रों के लिए कार्य निर्धारित किए।
विज्ञापन
Kim Jong Un
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी सेना को अमेरिका से मुकाबला करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। उन ने सेना, हथियार बनाने वाली कंपनियों और परमाणु हथियारों वाले विभागों को आदेश दिया है कि वो जंग की तैयारियों को तेज कर दें।
विज्ञापन
युद्ध की तैयारियां तेज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में नए साल के लिए नीति-निर्देशों पर बोलते हुए किम ने युद्ध की तैयारियों को तेज करने के लिए पीपुल्स आर्मी और युद्ध सामग्री उद्योग, परमाणु हथियार और नागरिक सुरक्षा क्षेत्रों के लिए कार्य निर्धारित किए। बैठक के दौरान किम ने कहा कि उत्तर कोरिया 'साम्राज्यवाद विरोधी स्वतंत्र' देशों के साथ रणनीतिक सहयोग का विस्तार करेगा। हालांकि, राज्य समाचार एजेंसी द्वारा तैयारियों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
आर्थिक लक्ष्य भी रखे
रिपोर्ट में कहा गया है कि किम ने बैठक के दौरान नए साल के लिए आर्थिक लक्ष्य भी रखे और इसे देश की पांच साल की विकास योजना को पूरा करने के लिए निर्णायक वर्ष बताया। उन्होंने नए साल के लिए प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को गतिशील रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को स्पष्ट किया और कृषि उत्पादन को उच्च स्तर पर स्थिर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पहली बार नहीं दिया ऐसा आदेश
यह पहली बार नहीं जब किम ने युद्ध के लिए अपनी सेना को तैयार रहने को कहा हो। इससे पहले अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए साझा युद्ध अभ्यास पर भी वह बौखला गए थे। बता दें, उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने संबंधों को बढ़ा रहा है क्योंकि अमेरिका ने प्योंगयांग पर रूस को यूक्रेन युद्ध के दौरान सैन्य उपकरण आपूर्ति का आरोप लगाया है।