फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North korean dictator kim jong un launches edible clothing

उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह ने लांच किए डिजाइनर कपड़े, भूख लगने पर चख सकते हैं स्वाद

Wed, 30 Jan 2019 02:05 PM IST
Shani Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shani Mishra Updated Wed, 30 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
North korean dictator kim jong un launches edible clothing
kim jong un
परमाणु परीक्षण और तबाही मचाने की खबरों के लिए सुर्खियां बटोरने वाले किम जोंग-उन इन दोनों किसी और वजह से सुर्खियां बटोर रहे है। बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने खाने योग्य कपड़े लांच किए है। फ्लैनलेट फैब्रिक्स से बनाए गए इन कपड़ों को किम क्लोदिंग रिसर्च सेंटर में बनाया गया है। आयरन, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फैब्रिक प्रोटीन और फ्रूट जूस से बने इन कपड़ों को भूखमरी के हालत में खाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


ब्रांड के तहत एडवेंचर स्पोर्ट्स, तैराकी, हाइकिंग और फैशन प्रोडक्ट्स से जुड़े कपड़े लांच किए गए हैं। किम ने इन कपड़ों को स्मार्ट क्लोदिंग की संज्ञा दी है मगर जानकार इन्हें अमेरिकी कंपनियों की नकल बता रहे हैं। कपड़ों में पुरुषों के लिए जैकेट्स और महिलाओं के लिए शनैल कंपनी के डिजाइनर कपड़ों की नकल शामिल हैं। इसके अलावा हैंडबैग्स को गुची कंपनी की नकल बताया जा रहा है। महिलाओं के लिए लांच किए गए कपड़े चीन में 1990 के दौर में पहने जाने वाले कपड़ों की तरह है मगर यही उत्तर कोरिया में मौजूदा फैशन है। इसके अलावा पुरुषों के लिए लांच हुआ बैग भी खासा लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed