फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea tests new rocket launcher, UNSC calls emergency meeting

उत्तर कोरिया ने नए रॉकेट लॉन्चर का किया परीक्षण, यूएनएससी ने बुलाई आपात बैठक

Thu, 01 Aug 2019 10:40 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, सियोल Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 01 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
North Korea tests new rocket launcher, UNSC calls emergency meeting
किम जोंग उन (फाइल फोटो)
उत्तर कोरिया ने नेता किम जोंग-उन की निगरानी में नए रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया गया है जो एक साथ कई रॉकेट दाग सकता है। उत्तर कोरिया की सरकारी संवाद समिति ‘केसीएनए’ ने गुरुवार को बताया कि किम की निगरानी में 31 जुलाई को एक ऐसी निर्देशित रॉकेट प्रणाली (गाइडेड रॉकेट सिस्टम) का परीक्षण किया गया, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई सेना ने बुधवार को बताया कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर वॉनसान से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। केसीएनए ने कहा कि किम ने परीक्षण को लेकर कई बार संतोष जताया और राष्ट्रीय रक्षा विज्ञान और युद्ध सामग्री उद्योग कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने कोरियाई शैली के एक और शानदार रॉकेट लॉन्चर का निर्माण किया है, जिससे कई रॉकेट एक साथ दागे जा सकते हैं।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन उसने बुधवार को एक बार फिर इसका उल्लंघन किया। एक सप्ताह के भीतर किया गया यह दूसरा उल्लंघन है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पिछले महीने हुई बातचीत के बावजूद प्योंगयांग ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को संयुक्त सैन्य अभ्यास ना करने की चेतावनी दी थी लेकिन दोनों देशों ने इसके बावजूद इसे जारी रखने का निर्णय लिया। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर चर्चा के लिए गुरुवार को बंद कमरे में बैठक करेगा।


उत्तर कोरियाई के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए बड़े हथियारों का निर्माण जारी रखने को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने बैठक करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed