फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea tells Trump that mindless old man, US convenes meeting in UN for inflammatory statements

उत्तर कोरिया ने ट्रंप को कहा नासमझ बूढ़ा, अमेरिका ने यूएन की बुलाई बैठक

Tue, 10 Dec 2019 09:40 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 10 Dec 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
North Korea tells Trump that mindless old man, US convenes meeting in UN for inflammatory statements
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग

अमेरिका ने उत्तर कोरिया की तरफ से लागातार भड़काऊ भाषणों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र की बैठक बुलाई है। उत्तर कोरिया ने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए उन्हें नामसझ और खुशामद पसंद बूढ़ा बताया। उससे पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था कि शत्रुतापूर्ण हरकतें और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित कर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन दोनों नेताओं के बीच के विशेष संबंध का परित्याग नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन


फरवरी में वियतनाम में ट्रंप और किम जोंग उन के बीच वार्ता के टूट जाने के बाद उनके बीच परमाणु वार्ता अधर में लटक गई थी। अमेरिकी पक्ष ने उत्तर कोरिया द्वारा अपनी कुछ परमाणु क्षमताओं का आंशिक आत्मसमर्पण करने के बदले प्रतिबंधों में व्यापक ढील देने की उसकी मांग खारिज कर दी थी।
विज्ञापन


अमेरिका के दबाव में घुटने नहीं टेकेंगे: उत्तर कोरिया 
उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी और पूर्व परमाणु वार्ताकार किम यंग चोल ने एक बयान में कहा कि उनका देश अमेरिका के दबाव के सामने घुटने नहीं टेकेगा क्योंकि उसे कुछ नहीं गंवाना पड़ेगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर परमाणु वार्ता को बचा लेने के लिए किम जोंग उन द्वारा निर्धारित साल भर की समयसीमा से पहले और मोहलत हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम ने कहा है कि यदि अमेरिका अपनी पाबंदियां और दबाव जारी रखता है कि तो उत्तर कोरिया ‘नया रास्ता’ ढूंढेगा। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के लिए परस्पर स्वीकार्य समझौते के लिए समय सीमा जारी की ।
   
दूसरी ओर, हनोई बैठक के टूट जाने तक अमेरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ के उत्तर कोरियाई समकक्ष के रूप काम कर चुके किम यंग चोल ने ट्रंप की फालतू बातों और टिप्पणियों की आलोचना की और उन्हें नासमझ और ढुलमुल सोच वाला बूढा करार दिया।

केसीएनए न्यूज एजेंसी के अनुसार कोरिया एशिया पैसिफिक पीस कमिटी के अध्यक्ष किम ने एक बयान में कहा कि हमारी कार्रवाई उन्हें चकित करने के लिए है। यदि चकित नहीं होते हैं तो हम चिढ़ जाएंगे। यह स्वभाविक रूप से संकेत है कि ट्रंप एक बेसब्र बूढ़ा है।

उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण

उत्तर कोरिया द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद कि उसने अपने लंबे दूरी के राकेट प्रक्षेपण स्थल से एक ‘बहुत महत्वपूर्ण परीक्षण’ किया है, ऐसी अटकलें हैं कि इसमें अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान या लंबी दूरी की मिसाइल के लिए एक नया इंजन शामिल है।

यह चाहे जो भी हो उत्तर कोरिया की इस घोषणा से यह संकेत मिलता है कि यदि अमेरिका गतिरोध में फंसी परमाणु वार्ता के लिए छूट नहीं देता है, तो वह उसे उकसाने के लिए कुछ करने की तैयारी कर रहा है।

उत्तर कोरिया के ‘एकेडमी आफ नेशनल डिफेंस साइंस’ के अनुसार परीक्षण शनिवार को उत्तर पश्चिम स्थित उसके सोहाय सैटेलाइट लांचिंग ग्राउंड से किया गया जहां उत्तर कोरिया ने हाल के वर्षों में प्रतिबंधित उपग्रहों का प्रक्षेपण और मिसाइल इंजन परीक्षण किए हैं।

किम जोंग उन परीक्षण स्थल नष्ट करने का किया था वादा
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने पिछले वर्ष जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन से मुलाकात की थी तब उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण के कदमों के तहत इस स्थल को नष्ट करने का वादा किया था।

सप्ताहांत में उत्तर कोरिया से किसी राकेट या हथियार के प्रक्षेपण का पता नहीं चला। कई विदेशी विशेषज्ञों का अनुमान है कि उत्तर कोरिया ने एक नये हाई..थ्रस्ट इंजन का परीक्षण किया जो बड़े और अधिक शक्तिशाली राकेट के प्रक्षेपण के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed