{"_id":"5d99acd08ebc3e01702d1bc8","slug":"north-korea-tells-nuclear-talks-with-america-disinterested-washington-said-good-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ हुई परमाणु वार्ता को बताया बेनतीजा, वाशिंगटन ने कहा- अच्छी रही बातचीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ हुई परमाणु वार्ता को बताया बेनतीजा, वाशिंगटन ने कहा- अच्छी रही बातचीत
Sun, 06 Oct 2019 02:32 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेल्सिंकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हेल्सिंकी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, किम जोंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच चल रही परमाणु वार्ता को लेकर उत्तर कोरिया के प्रमुख वार्ताकार ने कहा है कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं, इसके उलट अमेरिका का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच स्वीडन में अच्छी बातचीत हुई है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के वार्ताकर किम मायोंग गिल ने स्टॉकहॉम में शनिवार को हुई वार्ता को लेकर कहा कि वार्ता उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और समाप्त हो गई। मैं इससे बेहद निराश हूं। उत्तर कोरियाई दूतावास के बाहर उन्होंने कहा कि यह वार्ता अमेरिका की वजह से समाप्त हुई क्योंकि उन्होंने अपना पुराना रुख और रवैया अपनाए रखा।
विज्ञापन
फरवरी में वियतनाम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच हुई वार्ता के बेनतीजा रहने के बाद शनिवार को दोनों देशों के बीच पहली बार इस मामले को लेकर बातचीत हुई। फरवरी की वार्ता के बाद हालांकि ट्रंप और किम ने कोरयाई सीमा पर अचानक जून में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने अपने हथियार प्रेम शुरू कर दिया है। उत्तर कोरिया ने अपने मिसाइल और अन्य हथियारों के परीक्षण शुरू कर दिए हैं। करीब तीन साल बाद बुधवार को उसने एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया, जो शायद पनडुब्बी से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल थी।
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टगस ने कहा कि किम की टिप्पणियां साढे़ आठ घंटे से अधिक चली अच्छी वार्ता की विषय-वस्तु या भावना को प्रतिबिंबित नहीं करती। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने चर्चा जारी रखने के लिए दो सप्ताह में स्टॉकहोम वापस आने के लिए स्वीडन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
उत्तर कोरिया के वार्ताकार किम ने कहा कि कोरिया ने दिसम्बर तक वार्ता निलंबित करने का प्रस्ताव रखा है।
किम मायोंग गिल ने स्टॉकहोम बैठक के दौरान कहा कि उत्तर कोरिया ने यह स्पष्ट कर दिया है दोनों देश उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु निरस्त्रीकरण के अगले कदमों पर तभी चर्चा कर सकते हैं यदि अमेरिका उत्तर कोरिया द्वारा इससे पहले किए गए उपायों, जिनमें परमाणु और लंबी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण पर रोक और अपने भूमिगत परमाणु परीक्षण स्थल को बंद करना शामिल है, पर ईमानदारी से जवाब देता है।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का रुख व्यावहारिक और उचित है।