{"_id":"5dec3c998ebc3e1be551f7f6","slug":"north-korea-suspended-denuclearisation-talks-with-america","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप को झटका : उत्तर कोरिया ने रद्द की अमेरिका से परमाणु समझौता वार्ता, किया एक और परीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप को झटका : उत्तर कोरिया ने रद्द की अमेरिका से परमाणु समझौता वार्ता, किया एक और परीक्षण
Sun, 08 Dec 2019 07:07 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 08 Dec 2019 07:07 AM IST
सार
- वार्ता को बताया अमेरिका की राजनीतिक एजेंडा पूरा करने को समय बचाने की तरकीब
- प्रतिबंध हटाने की मांग भी की, कहा- नहीं हटाए गए प्रतिबंध तो अपनाएंगे अलग रास्ता
- हाल ही में ट्रंप ने किम जोंग उन को कहा था ‘रॉकेटमैन’, भड़क गया था उत्तर कोरिया
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने शनिवार को अमेरिका के साथ परमाणु समझौता वार्ता को रद्द कर दिया। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह घरेलू राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए वार्ता को समय बचाने की तरकीब की तरह इस्तेमाल कर रहा है। वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर दी है उत्तर कोरिया ने इस वार्ता के रद्द होने के बाद सैटेलाइट लॉन्चिंग स्टेशन सोहाए में एक अहम परीक्षण भी किया है। हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले परमाणु समझौता वार्ता को रद्द किए जाने को लेकर उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने एक बयान में कहा, 'अब हमें अमेरिका के साथ लंबी वार्ताएं करने की जरूरत नहीं है और परमाणु मुक्त का मुद्दा पहले ही खारिज किया जा चुका है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा किया गया सतत और पर्याप्त संवाद उनके घरेलू राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए महज एक चाल थी।'
इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वह अलग रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर प्रतिबंध नहीं हटते हैं तो वह दोबारा न्यूक्लियर और लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण शुरू कर सकता है जो 2017 से बंद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया प्रमुख किम जोंग उन के बीच परमाणु समझौते को लेकर हुई वार्ता भी असफल रही थी। तब से लेकर अब तक यह समझौता अधर में ही लटका था। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से अपने रुख में बदलाव करने को कहा था।
विज्ञापन
North Korea carries out 'very important test' at Sohae launch site: AFP news agency
— ANI (@ANI) December 8, 2019
इससे पहले परमाणु समझौता वार्ता को रद्द किए जाने को लेकर उत्तर कोरिया के राजदूत किम सोंग ने एक बयान में कहा, 'अब हमें अमेरिका के साथ लंबी वार्ताएं करने की जरूरत नहीं है और परमाणु मुक्त का मुद्दा पहले ही खारिज किया जा चुका है।' उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा किया गया सतत और पर्याप्त संवाद उनके घरेलू राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए महज एक चाल थी।'
विज्ञापन
इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वह अलग रास्ता अख्तियार कर सकते हैं। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर प्रतिबंध नहीं हटते हैं तो वह दोबारा न्यूक्लियर और लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण शुरू कर सकता है जो 2017 से बंद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया प्रमुख किम जोंग उन के बीच परमाणु समझौते को लेकर हुई वार्ता भी असफल रही थी। तब से लेकर अब तक यह समझौता अधर में ही लटका था। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से अपने रुख में बदलाव करने को कहा था।
किम को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर भड़का था उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच एक बार फिर तकरार बढ़ गई है। अपने शासक किम जोंग उन को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बुरी तरह भड़क गया। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति इसी तरह उकसाने वाली बयानबाजी करते रहेंगे तो उनका फिर से अपमान करते हुए उन्हें ‘सठियाया’ हुआ कहा जाता रहेगा। उत्तर कोरिया की प्रथम उप विदेश मंत्री चोई सोन-होई ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के ट्रंप के बयान और किम को रॉकेटमैन के नाम से पुकारने के बदले यह चेतावनी दी थी।