{"_id":"5c04d7e5bdec2241ca08f408","slug":"north-korea-steps-towards-nuclear-disarmament-said-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र का किम जोंग उन से अनुरोध, प्रतिबंध हटाने के लिए करें परमाणु निरस्त्रीकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र का किम जोंग उन से अनुरोध, प्रतिबंध हटाने के लिए करें परमाणु निरस्त्रीकरण
भाषा, तोक्यो
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से अनुरोध किया है कि अगर वह चाहते हैं कि उनके देश पर लगा प्रतिबंध हटे तो वह पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भरोसा हासिल करें।
विज्ञापन
मून ने सोमवार को एपी से कहा, ‘‘तकरीबन एक चौथाई सदी तक असफल प्रयासों के बाद उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण को हासिल करने के लिये यही समय है और दुनिया को यह मौका नहीं गंवाना चाहिये।’’
विज्ञापन
मून तोक्यो में विश्व बैंक के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये आए थे। उन्होंने कहा कि भले ही उत्तर कोरिया ने बातचीत का विकल्प चुना है, लेकिन संकट खत्म नहीं हुआ है और उसके परमाणु हथियारों की अब भी जांच किये जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन