मौत की अटकलों के बीच पहली बार सामने आए तानाशाह किम जोंग उन, तस्वीरें हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी मौत की अटकलों के बीच शुक्रवार को लोगों के बीच नजर आए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने राजधानी प्योंगयांग के पास सुचोन में एक फर्टिलाइजर कंपनी का उद्धघाटन किया। पिछले एक महीने से उनके स्वास्थ्य और मौत को लेकर कई तरह की अटकलें और दावे किए जा रहे थे लेकिन करीब तीन हफ्ते बाद उन्हें फिर से जनता के बीच देखा गया।
NEW photos of Kim Jong Un:
KJU was reported to have attended a ribbon cutting event at the Sunchon fertilizer factory to mark May 1’s International Labor Day, making it his first public appearance in state media in 21 days. https://t.co/LAeDR8b2DE pic.twitter.com/0FBVlUWgZF— NK NEWS (@nknewsorg) May 1, 2020विज्ञापन
किम 11 अप्रैल को पोलित ब्यूरो की मीटिंग के बाद नजर नहीं आए थे, जिसके बाद से उन्हें लेकर कई कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन अब वहां की मीडिया ने उनकी कुछ तस्वीरें साझा कर सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.