फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine zaporizhzhia russian strikes Donald Trump diesel deal VolodymyrZelenskyy

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूसी हवाई हमले में 15 की मौत; मॉस्को के अमेरिका के साथ डीजल डील करने पर क्यों भड़का कीव?

Sat, 10 Oct 2026 06:00 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, कीव, यूक्रेन
पीटीआई, कीव, यूक्रेन Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 10 Oct 2026 06:00 PM IST
सार

यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हमलों में तीन बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। यह हमला ट्रंप द्वारा रूस से डीजल खरीदने की डील की घोषणा के एक दिन बाद हुआ, जिस पर जेलेंस्की ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
ukraine zaporizhzhia russian strikes Donald Trump diesel deal VolodymyrZelenskyy
रूस के ताजा हमले में मारे गए 15 यूक्रेनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के जापोरिज्जिया इलाके में रूसी हमलों में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी डीजल खरीदने की डील की घोषणा के एक दिन बाद हुआ। इस डील को लेकर कीव ने चेतावनी दी थी कि इससे यूक्रेन में मॉस्को के युद्ध को आर्थिक मदद मिलेगी। क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख मिखाइलो सेमिकिन ने शनिवार को बताया कि जापोरिज्जिया में रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई बम गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें तीन बच्चे भी शामिल थे। इलाके की रक्षा परिषद के सह-अध्यक्ष इवान फेडोरोव के अनुसार, हमले में कम से कम 16 लोग घायल हुए।
विज्ञापन


वॉशिंगटन में यूक्रेनी दूतावास के एक बयान के मुताबिक, जेलेंस्की ने इसे एक कमजोर फैसला बताया है। ट्रंप ने इस डील का ऐलान तब किया जब उनके दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर मियामी में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध खत्म करने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई विमान घटना: हमले की जांच करेगी एनआईए; एफआईआर दर्ज, आतंकी साजिश समेत किन पहलूओं की होगी पड़ताल?
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने क्यों किया रूस से डील?
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच इस समय लंबी दूरी की हवाई लड़ाई चल रही है, जबकि मॉस्को के बड़े पैमाने पर हमले के साढ़े चार साल बाद भी उनकी सेनाएं फ्रंट लाइन पर काफी हद तक गतिरोध की स्थिति में हैं। यूक्रेन रूस की बढ़ती बमबारी का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इन हमलों में पिछले चार दिनों में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। ये ताजा हमले ट्रंप द्वारा रूस से डीजल खरीद डील की घोषणा के एक दिन बाद हुए। यह यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर मॉस्को पर अमेरिकी दबाव के वर्षों के रुख में एक चौंकाने वाला बदलाव था और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों से निपटने का एक प्रयास था।


ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत में यह डील की।ट्रंप ने घोषणा की कि रूस तुरंत 300,000 टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा, जिसके बाद नवंबर में अतिरिक्त 500,000 टन और उसके तुरंत बाद एक मिलियन टन डीजल की आपूर्ति होगी। उन्होंने लिखा कि रूस उसके बाद कम समय में अतिरिक्त तीन मिलियन टन डीजल की आपूर्ति करेगा।

ये भी पढ़ें: फ्रांस: भारतीय मूल के युवक को पेरिस में 20 साल की जेल; यौन शोषण, अत्याचार, बर्बरता समेत क्या-क्या आरोप लगे?

इस डील का क्या असर पड़ेगा?
ट्रंप की चौंकाने वाली घोषणा पिछले महीने उनके द्वारा हस्ताक्षरित रूस पर व्यापक प्रतिबंध कानून के बिल्कुल विपरीत थी, जिसका उद्देश्य तेल और गैस से होने वाली आय पर रोक लगाना था जो यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को बढ़ावा देती है। इस डील पर ऑनलाइन एक लंबी पोस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस इसका जवाब और ज्यादा आतंक और धोखे से देगा। उन्होंने इसे युद्ध में एक निवेश बताया, जिससे युद्ध और लंबा खिंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed