{"_id":"6053a5e6231b1047645ad5a5","slug":"north-korea-rejected-the-proposal-to-talk-with-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने अमेरिका से वार्ता करने वाले प्रस्ताव को ठुकराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया ने अमेरिका से वार्ता करने वाले प्रस्ताव को ठुकराया
Fri, 19 Mar 2021 12:41 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका की तरफ से वार्ता की पेशकश को तब तक नजरअंदाज करता रहेगा जब कि कि वह हमारे देश के प्रति शत्रुतापूर्ण नीतियों को खत्म नहीं करता है। उत्तर कोरिया का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन ने कहा था कि उसने प्योंगयांग से विभिन्न माध्यमों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन बदले में कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चो सोन हुई की ओर से यह बयान दक्षिण कोरिया और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों और रक्षा प्रमुखों के बीच सियोल में होने वाली बैठक से कुछ घंटे पहले आया है। यह संयुक्त बैठक उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने के लिए पांच वर्षों में पहली बार होने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकारी मीडिया के हवाले से कहा, हमें ऐसा नहीं लगता है कि अमेरिका के टालने वाले रवैये पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत है। हम अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इसलिए हम भविष्य में भी अमेरिका की तरफ से बातचीत के लिए होने वाली किसी भी कोशिश को नजरअंदाज करेंगे।
विज्ञापन