{"_id":"62ede9aac0b09412af246122","slug":"north-korea-raged-on-nancy-pelosi-said-destroyer-of-global-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: अमेरिकी स्पीकर पेलोसी के ताइवान दौरे पर भड़का उत्तर कोरिया, बताया- 'वैश्विक शांति की विनाशक'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: अमेरिकी स्पीकर पेलोसी के ताइवान दौरे पर भड़का उत्तर कोरिया, बताया- 'वैश्विक शांति की विनाशक'
Sat, 06 Aug 2022 09:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:45 AM IST
सार
पेलोसी पर उत्तर कोरिया की नाराजगी की बड़ी वजह उनका दक्षिण कोरिया का दौरा भी है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान पेलोसी ने उत्तर कोरिया से लगते हुए सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
नैंसी पेलोसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा ने कई देशों को भड़का दिया है। उनके ताइवान दौरे से चीन पहले से ही भड़का हुआ है। उसने सैन्य कार्रवाई तक की चेतावनी दे डाली है। अब नैंसी पेलोसी पर उत्तर कोरिया ने भी तीखा बयान जारी किया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपने बयान में कहा है कि नैंसी पेलोसी वैश्विक शांति और स्थिरता की सबसे बड़ी विनाशक हैं। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता योंग सैम ने इसको लेकर अमेरिका को चेतावनी भी दी है। दरअसल, पेलोसी ने ताइवान यात्रा के बाद दक्षिणी कोरिया का भी दौरा किया था। योंग सैम ने कहा है कि नैंसी पेलोसी जहां भी गईं और जो भी परेशानियां उत्पन्न कीं, उन सबके लिए अमेरिका को परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
परमाणु कार्यक्रम पर की थी चर्चा
पेलोसी पर उत्तर कोरिया की नाराजगी की बड़ी वजह उनका दक्षिण कोरिया का दौरा भी है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान पेलोसी ने उत्तर कोरिया से लगते हुए सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा भी किया था। इसके अलावा दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली के अध्यक्ष किम जिन प्यो के साथ उत्तर के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा की थी।
विज्ञापन
चीन ने लगाए थे कई प्रतिबंध
उधर, पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़के चीन ने भी ताइवान पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे। यहां तक कि चीन ने पेलोसी पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा चीन ने कई मिसाइलें भी दागीं और ताइवान की सीमावर्ती क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों के जरिए अपनी ताकत का भी अहसास कराया। वहीं चीन ने पेलोसी की यात्रा के तुरंत बाद युद्धाभ्यास भी शुरू कर दिया।
पेलोसी ने चीन को सुनाई थी खरी-खरी
एशिया यात्रा के अंतिम चरण में पेलोसी शुक्रवार को जापान पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने चीन पर निशाना साधा, उन्होंने कहा उनकी ताइवान यात्रा, यथास्थिति को बदलने के लिए नहीं थी। अगर चीन ताइवान को अलग-थलग करना चाहता है तो हम उसे ऐसा करने की अनुमति नहीं देते हैं।