फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea opened doors to foreign tourists in last five years

North Korea: उत्तर कोरिया ने विदेशी पर्यटकों के लिए दरवाजे खोले, कमजोर अर्थव्यवस्था सुधारने की तैयारी

Wed, 26 Feb 2025 05:34 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

उत्तर कोरिया ने पांच साल बाद अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। 13 विदेशी पर्यटकों के एक समूह ने पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया की यात्रा की, जिन्होंने 20 से 24 फरवरी तक रासोन शहर का दौरा किया। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने की तैयारी कर रहा है। 
 

विज्ञापन
North Korea opened doors to foreign tourists in last five years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पिछले सप्ताह विदेशी पर्यटकों के एक छोटे समूह ने उत्तर कोरिया का दौरा किया। यह समूह पिछले पांच वर्षों में उत्तर कोरिया का दौरा करने वाला पहला समूह बन गया। हालांकि, इससे पहले एक छोटे से रूसी पर्यटकों के समूह ने पिछले वर्ष उत्तर कोरिया की यात्रा की थी।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी पर्यटकों की यह यात्रा उत्तर कोरिया के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है, क्योंकि उत्तर कोरिया अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को फिर से शुरू करने के लिए तैयारी कर रहा है, क्योंकि देश को विदेशी मुद्रा की आवश्यकता है।
विज्ञापन


13 पर्यटकों का समूह कर रहा उत्तर कोरिया की यात्रा
बीजिंग की ट्रैवल कंपनी कोरयो टूर्स ने कहा कि 13 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का एक समूह उत्तर कोरिया की यात्रा पर है। उसने 20 से 24 फरवरी तक समूह के लिए रासोन शहर में यात्रा की व्यवस्था की, जो देश का विशेष आर्थिक क्षेत्र है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी पर्यटकों में इन देशों के यात्री शामिल
ट्रैवल एजेंसी के महाप्रबंधक साइमन कॉकरेल के अनुसार, विदेशी पर्यटकों में यूके, कनाडा, ग्रीस, न्यूजीलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, और इटली के यात्री शामिल हैं, जो चीन से जमीन के रास्ते उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। साइमन ने बताया कि पर्यटकों ने रासोन में कारखानों, दुकानों, स्कूलों और किम इल सुंग तथा किम जोंग इल (वर्तमान नेता किम जोंग उन के दिवंगत दादा एवं पिता) की मूर्तियों का दौरा किया। कॉकरेल ने बताया कि उत्तर कोरिया जनवरी 2020 से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए बंद है, लेकिन अब यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 

उत्तर कोरिया ने लगाए थे सबसे सख्त कोविड-19 प्रतिबंध
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद, उत्तर कोरिया ने दुनिया के सबसे सख्त कोविड-19 प्रबंध लगाए थे, जिसके तहत विदेशी पर्यटकों को देश में प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके अलावा, राजनयिकों को देश से बाहर निकाल दिया और सीमा यातायात को भी कम कर दिया। हालांकि, 2022 से उत्तर कोरिया धीरे-धीरे सीमाएं खोल रहा है। फरवरी 2024 में, उत्तर कोरिया ने लगभग 100 रूसी पर्यटकों को स्वीकार किया, जो विदेशी पर्यटकों का पहला समूह था। 

उत्तर कोरिया-रूस के बीच संबंधों में आई मजबूती
विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच संबंध मजबूत हो गए हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का समर्थन किया है। साथ ही रूस को हथियार और सैनिक भी मुहैया कराए हैं। इसके अलावा, उत्तर कोरिया और चीन के संबंधों में भी नरमी आई है, क्योंकि चीन ने उत्तर कोरिया और रूस के साथ तीन-तरफा, अमेरिका विरोधी गठबंधन में शामिल होने में अनिच्छा दिखाई है।


पर्यटन को प्रभावित कर सकते हैं कुछ प्रतिबंध 
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी द्वारा संचालित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी के विशेषज्ञ ली सांगक्यून ने कहा कि उत्तर कोरिया अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को फिर से शुरू करना चाहता है, लेकिन यात्रा पर कुछ प्रतिबंध जैसे स्थानीय गाइड के साथ यात्रा करना और संवेदनशील स्थानों पर फोटो खींचने पर पाबंदी, पर्यटन को प्रभावित कर सकते हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed