फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   north korea missile test 2019 South Korean Army says North Korea launches missiles

उत्तर कोरिया ने मिसाइल प्रक्षेपण किया : दक्षिण कोरियाई सेना

Fri, 10 May 2019 05:45 PM IST
अमर शर्मा एपी, सोल
एपी, सोल Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
north korea missile test 2019 South Korean Army says North Korea launches missiles
दक्षिण कोरिया ने किया मिसाइल प्रक्षेपण
अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं का मानना है कि उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को मध्यम दूरी की दो मिसाइलों का प्रक्षेपण किया। दक्षिण कोरियाई सेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने पांच दिनों के अंदर यह दूसरी मिसाइल प्रक्षेपित की है, जिससे कोरियाई देशों के बीच संबंध सुधार और अमेरिका एवं उत्तर कोरिया के बीच परमाणु वार्ता के भविष्य को लेकर आशंकाएं बढ़ गयी हैं।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ और रक्षा मंत्रालय के अनुसार मिसाइलों ने क्रमश: 420 किलोमीटर और 270 किलोमीटर की दूरी तय की ।

उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने शुक्रवार को कहा कि देश के नेता किम जोंग उन ने बृहस्पतिवार को हथियारों की परीक्षण प्रक्रिया का नेतृत्व किया। हालांकि इसमें मिसाइलों के किस्म की जानकारी नहीं दी गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया के आधिकारिक ‘रोडोंग सिनमुन’ अखबार ने तस्वीरें प्रकाशित की हैं जिसमें किम रॉकेट लांच के समय दूरबीन लगाए हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed