फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea: leader Kim threatens nuclear response to US and allies

North Korea: अमेरिका और उसके मित्र देशों को उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी, UN महासचिव पर कही यह बात

Mon, 21 Nov 2022 03:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

यह धमकी उत्तर कोरिया द्वारा एक और अंतरमहाद्वीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) के परीक्षण के एक दिन बाद आई है। दुनियाभर से अलग-थलग किए जा चुके उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी एशिया की ओर यह मिसाइल दागी। 

विज्ञापन
North Korea: leader Kim threatens nuclear response to US and allies
किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया के अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया के सैन्य शासक किम जोंग उन ने अमेरिका व उसके सहयोगी देशों को परमाणु हमले की धमकी दी है। शनिवार को किम ने अपने देश के मिसाइल परीक्षण का खुद निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि खतरों का परमाणु हथियारों से जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने किम के हवाले से यह चेतावनी दी है। किम जोंग उन ने कहा कि प्योंगयांग परमाणु हथियारों का परमाणु हथियारों से और पूर्ण सैन्य टकराव का उसी तरह से जवाब देगा। यह धमकी उत्तर कोरिया द्वारा एक और अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) के परीक्षण के एक दिन बाद आई है। दुनियाभर से अलग-थलग किए जा चुके उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को पूर्वी सागर की ओर यह मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि यह कदम दक्षिण कोरिया और जापान की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए अमेरिका द्वारा किए गए उपायों के विरोध में उठाया गया। 
विज्ञापन


अमेरिका पर शत्रुतापूर्ण नीति अपनाने का आरोप
केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार अपनी बेटी और पत्नी के साथ मिसाइल परीक्षण स्थल पर पहुंचे उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की शत्रुतापूर्ण नीति को देखते हुए वे अपने देश की सुरक्षा के लिए परमाणु प्रतिरोध मजबूत करने को मजबूर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर किम ने एलान किया कि यदि  दुश्मन धमकी देना जारी रखते हैं, तो हमारी पार्टी और सरकार परमाणु हथियारों का जवाब उसी अंदाज में देगी। उधर, दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने कहा है उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण में ह्वासोंग-17 आईसीबीएम शामिल थी। यह अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल 3 नवंबर को किए गए परीक्षण में विफल हो गई थी। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव को कहा अमेरिका कठपुतली
इस बीच उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री चो सोन-हुई ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राज्य अमेरिका की कठपुतली कहा है। गुटेरेस द्वारा अंतरमहाद्वीपीय रेंज के उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा करने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

ह्वासोंग-17 ने 1000 किलोमीटर की उड़ान भरी, अमेरिका भी जद में
केसीएनए ने कहा कि ह्वासोंग-17 आईसीबीएम के प्रक्षेपण की पुष्टि उत्तर ने की थी। यह सर्वोच्च प्राथमिकता वाली रक्षा तैयारी की रणनीति का हिस्सा था। उत्तर कोरिया का कहना है कि इसका मकसद सबसे शक्तिशाली और पूर्ण परमाणु प्रतिरोध तैयार करना है।

एजेंसी ने दावा किया कि यह मिसाइल दुनिया में सबसे मजबूत सामरिक हथियार है। मिसाइल ने करीब 69 मिनट में करीब 1,000 किलोमीटर की उड़ान भरी और 6,041 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंची।इसे इसके आकार के कारण 'राक्षस मिसाइल' कहा जाता है। जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल कई हथियार ले जाने में सक्षम है। यह करीब 15,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। इसकी जद में अमेरिका भी आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed