फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea: Kim Jong Un punished the gardeners for not feeding their favorite flowers

उत्तर कोरिया : पसंदीदा फूल नहीं खिला पाने पर मालियों को किम जोंग ने दी सजा

Tue, 15 Feb 2022 05:22 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, प्योंगयांग।
एजेंसी, प्योंगयांग। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 15 Feb 2022 05:22 AM IST
सार

फार्म के एक अन्य माली 40 वर्षीय चोई को भी लेबर कैंप में तीन महीने रहने की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उसने ग्रीनहाउस बॉयलरों का तापमान ठीक से सेट नहीं किया था।

विज्ञापन
North Korea: Kim Jong Un punished the gardeners for not feeding their favorite flowers
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पिता किम जोंग इल की जयंती पर स्मारक और देश की सड़कों को सजाने के लिए मनपसंद फूल किमजोंगिलिया बेगोनिया खिलाने में नाकाम रहने पर कई मालियों को लेबर कैंप भेज दिया है। ये कैंप 24 घंटे काम कराने वाले कैदखाने होते हैं।

विज्ञापन


पूर्व तानाशाह जोंग-इल के नाम पर फूल का नाम किमजोंगिलिया बेगोनिया रखा गया है। मालियों से 16 फरवरी को किम जोंग-इल की जयंती से पहले इन फूलों को खिलाना था, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उत्तरी रियानगांग प्रांत के समसू काउंटी से एक फार्म मैनेजर को पौधों की उपेक्षा पर छह माह की जेल दी गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हान को सर्दी के महीनों में ग्रीनहाउसों को पर्याप्त रूप से गर्म करने के लिए जलाऊ लकड़ी नहीं मिल पाई थी और इस वजह से पौधे खराब हो गए। उसके साथ कई दूसरे मालियों को भी लेबर कैंप भेजा गया है। 

छोटी भूल पर भी बड़ी सजा
फार्म के एक अन्य माली 40 वर्षीय चोई को भी लेबर कैंप में तीन महीने रहने की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि उसने ग्रीनहाउस बॉयलरों का तापमान ठीक से सेट नहीं किया था। बता दें कि किम जोंग-इल की जयंती उत्तर कोरिया की सबसे महत्वपूर्ण छुट्टियों में से एक है। इस मौके पर होने वाली छोटी से छोटी भूल के लिए भी तानाशाह किम जोंग-उन कठोर सजा सुनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed